O’Romeo OTT Release: ओटीटी पर धमाल मचाने आ रही है ‘ओ रोमियो’; जानें कब और कहां होगी स्ट्रीम?

O'Romeo OTT Release:शाहिद कपूर की नई फिल्म ओ रोमियो सिनेमाघरों इन दिनों छाई हुई है. अब इसकी ओटीटी रिलीज को लेकर भी चर्चाएं काफी तेज चल रही हैं.

Published by Preeti Rajput

O’Romeo OTT Release: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर ने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है. इन दिनों वह अपनी नई फिल्म ओ’ रोमियो को लेकर खूब चर्चाओं में चल रहे हैं. यह फिल्म इस समय बड़े पर्दे पर छाई हुई है. माना जा रहा था कि ओ रोमियो बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार प्रदर्शन करेगी, लेकिन कमाई के मामले में फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई है. इस बीच ओ रोमियो की ओटीटी रिलीज को लेकर चर्चाएं काफी तेज हो गई हैं. आइए जानते हैं यह फिल्म ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होने जा रही है. 

ओ’ रोमियो की ओटीटी रिलीज

जो फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करती है. उसे ओटीटी पर रिलीज होने में थोड़ा समय लग जाता है. लेकिन जिन फिल्मों की कमर्शियल परफॉर्मेंस थोड़ी फीकी रहती है, उन्हें महीनेभर के भीतर ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज कर दिया जाता है. ओ रोमियो के मामले में फिलहाल मामला अटका हुआ नजर आ रहा है. माना जा रहा है कि 8 हफ्तों के बाद ओ रोमियो  ओटीटी पर लाया जाएगा.

इस प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो सकती है फिल्म

रिलीज से पहले ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो ने ओ रोमियो की डिजिटल राइट्स खरीद लिए थे. अब आने वाले समय में आपको यह फिल्म प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) पर ऑनलाइन देखने  को मिलने वाली है. हालांकि, अभी ओ रोमियो की ओटीटी रिलीज की डेट का आधिकारिक तौर पर ऐलान नहीं किया गया है. जानकारी के मुताबिक, अप्रैल के दूसरे वीक में ये फिल्म ओटीटी  पर देखने को मिल सकती है. जो लोग इस फिल्म को बड़े पर्दे पर नहीं देख पाए हैं, वह इसे ओटीटी पर देख सकते हैं.

Related Post

क्रिकेटर से शादी नहीं करना चाहती थीं सागरिका, फिर कैसे बनी ज़हीर खान की लाइफ पार्टनर?

ओ रोमियो की कहानी

ओ रोमियो की कहानी की मुंबई के गैंगस्टर हुसैन उस्तरा के जीवन पर आधारित है. इस फिल्म में शाहिद कपूर के साथ  नाना पाटेकर,तृप्ति डिमरी, फरीदा जलाल, अविनाश तिवारी, तमन्ना भाटिया और विक्रांत मैसी ने अहम रोल निभाया है. 

Dhurandhar 2: कब आएगा ‘धुरंधर-2’ का ट्रेलर, जानिए यहां पर सारी जानकारी…!

Preeti Rajput
Published by Preeti Rajput

Recent Posts

Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर शाम कब से शुरू होगा शुभ समय? जानें खरीदारी और पूजा का सही टाइम

Akshaya Tritiya 2026: देशभर में आज अक्षय तृतीया का पावन पर्व मनाया जा रहा है,…

April 19, 2026

Sudden death police station India: तहरीर देने आए वृद्ध की थाने के सामने मौत, जमीनी विवाद में देने पहुंचे थे तहरीर

Sudden death police station India: सिद्धार्थनगर के इटवा थाना क्षेत्र में एक 60 वर्षीय वृद्ध…

April 19, 2026

Payagpur Brick Kiln Accident: खेल-खेल में गई जान! ईंट भट्टे के गड्ढे में मिली 5 साल की बच्ची का शव

Payagpur brick kiln accident: रानीपुर इलाके के गौड़रिया ग्राम निवासी विक्रम नामक ग्रामीण पयागपुर थाना…

April 19, 2026

Aurangabad Farmer Shot: हथियारबंद गैंग का कहर…कंधे में गोली मार किसान से उड़ाए पांच लाख

Aurangabad crime news: रविवार को सदर अस्पताल में इलाज कराने पहुंचे कौशल सिंह ने बताया…

April 19, 2026