रणवीर सिंह की Dhurandhar पर लटकी तलवार! फिल्म की रिलीज रोकने के लिए मेजर मोहित शर्मा के परिवार का एक्शन

Dhurandhar Movie Controversy: रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर रिलीज होने से पहले मुसीबतों में घिरती नजर आ रही है. धुरंधर की रिलीज पर रोक लगाने के लिए मेजर मोहित शर्मा के परिवार ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दर्ज की है.

Published by Prachi Tandon

Dhurandhar Movie Release Controversy: आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी एक्शन-थ्रिलर फिल्म धुरंधर 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. धुरंधर में रणवीर सिंह के साथ संजय दत्त, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल और आर.माधवन लीड रोल में नजर आने वाले हैं. फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है, जिसमें सभी किरदारों का खूंखार का दिमाग की तार हिला देने वाला अवतार देखने को मिल रहा है. हालांकि, फिल्म में रणवीर सिंह के किरदार से पर्दा नहीं उठाया गया है और सस्पेंस बनाकर रखा गया है. लेकिन, ट्रेलर रिलीज के बाद से लगातार धुरंधर को लेकर सवाल उठ रहे हैं कि यह फिल्म मेजर मोहित शर्मा पर बेस्ड है. 

मेजर मोहित शर्मा की फैमिली का एक्शन

अशोक चक्र और सेना मेडल अवार्ड से सम्मानित दिवंगत मेजर मोहित शर्मा के परिवार ने दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दी है और रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर की रिलीज पर रोक लगाने के लिए कहा है. याचिक में ऐसा दावा किया गया है कि फिल्म मेजर मोहित शर्मा की लाइफ, सीक्रट मिशन्स और स्पेशल फोर्स ऑफिसर की शहादत को दिखाया गया है. इतना ही नहीं, मेजर शर्मा की फैमिली का यह भी कहना है कि उनकी या इंडियन आर्मी से इसकी परमिशन भी नहीं ली गई है. 

धुरंधर की रिलीज पर रोक लगाने के लिए दाखिल याचिका में यह भी कहा गया है कि फिल्म के ट्रेलर और प्रमोशनल कंटेंट में दिखी चीजें मेजर शर्मा के सैन्य करियर की प्रमुख घटनाओं की नकल हैं, जिनमें कश्मीर में हुए आतंकवाद-रोधी अभियान भी शामिल हैं. साथ ही याचिका में इस बात पर जोर दिया गया है कि शहीद को व्यापारिक वस्तु नहीं है और उनकी जिंदगी को सत्य, सम्मान और अनुमति के बिना, सिर्फ फायदे के लिए नहीं इस्तेमाल किया जा सकता है. याचिका में राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर भी बात की गई है और इसे चिंता का विषय बताया गया है. 

Related Post

ये भी पढ़ें: पलाश मुच्छल और स्मृति मंधाना की वेडिंग कंट्रोवर्सी पर कोरियोग्राफर ने तोड़ी चुप्पी, कहा- नंदिका द्विवेदी का नाम…

धुरंधर की रिलीज रोकने की मांग

मेजर मोहित शर्मा की फैमिली ने दिल्ली हाईकोर्ट से अनुरोध किया है कि जब तक निजी तौर पर उन्हें फिल्म नहीं दिखाई जाती, तब तक धुरंधर की रिलीज पर रोक लगाई जाए. साथ ही कोर्ट से यह भी दरख्वास्त की गई है कि फ्यूचर में शहीद मेजर मोहित शर्मा की जिंदगी पर कोई फिल्म बनाई जाती है तो पहले सेना और उनके कानूनी उत्तराधिकारियों से परमिशन ली जाए.  बता दें, रणवीर सिंह स्टारर और आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी फिल्म 5 दिसंबर 2025 को रिलीज होने के लिए शेड्यूल है.  

ये भी पढ़ें: भारत में कब रिलीज होगा Stranger Things Season 5 का दूसरा पार्ट, कितने होंगे एपिसोड?

Prachi Tandon

Recent Posts

Fighter Jet Crash: पहले रडार से गायब, फिर मिला मलबा! भारतीय वायुसेना का सुखोई फाइटर जेट क्रैश

Fighter Jet Crash: इंडियन एयर फ़ोर्स की ओर से शुक्रवार को जारी एक बयान के…

March 6, 2026

Aaj Ka Mausam: पसीने छुड़ाएगी गर्मी या बारिश देगी राहत? जानें कैसा रहेगा दिल्ली से लेकर बिहार तक का मौसम

Today Weather: दिल्ली से लेकर यूपी तक का मौसम अब अपना मिजाज बदलने लगा है.…

March 6, 2026

Chanakya Niti: शादी करने के लिए सुंदर लड़की में होने चाहिए ये 5 और गुण, वरना कर दें इन्कार

Chanakya Niti: शादी के लिए लड़की का चयन करने के दौरान बहुत सी बातों का ध्यान…

March 5, 2026

CBSE Board Exams 2026: मिडिल ईस्ट के 7 देशों में सीबीएसई कक्षा 10 की परीक्षाएं रद्द, 12वीं की स्थगित

CBSE Board Exams 2026: मध्य पूर्व के देशों में जारी तनावपूर्ण हालात को देखते हुए…

March 5, 2026

OTT Release: ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का तड़का, अनिल कपूर से प्रभास तक की फिल्में-सीरीज करेंगी धमाकेदार एंट्री

OTT Release: मार्च 2026 का पहला हफ्ता ओटीटी दर्शकों के लिए मनोरंजन से भरपूर रहने…

March 5, 2026