बेबी मालती और निक संग बीच पर क्वालिटी टाइम बिता रहीं प्रियंका, फोटोज पर फैंस ने लुटाया खूब प्यार

Priyanka Chopra Beach Outing: दिवाली के बाद प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस और बेटी माल्ती के साथ बीच पर खास पल बिताए. इस मोमेंट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.

Published by Shraddha Pandey

दिवाली के बाद एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने अपने परिवार के साथ कुछ क्वालिटी टाइम बिताए. उन्होंने अपनी मां मधु चोपड़ा (Madhu Chopra), पति निक जोनस (Nick Jonas) और बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस (Malti Marie Chopra Jonas) के साथ बीच पर खूब एंजॉय किया. प्रियंका ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें वो फैमिली के साथ नजर आ रही हैं.

पहली फोटो में प्रियंका स्विमिंग पूल के पास बैठी हुई हैं और किताब पढ़ रही हैं. उनके पास उनका पालतू कुत्ता भी है. उन्होंने लिखा, “बस यही मुझे चाहिए था ❤️.” इसके बाद की तस्वीर में मालती और उनकी नानी मधू पूल में मजे करती हुई नजर आ रही हैं. मालती पानी में उल्टी-सीधी खेल रही थीं, जबकि मधू हंसते हुए उनके पास खड़ी हैं.

मालती संग मस्ती करती दिखीं प्रियंका

प्रियंका ने एक सेल्फी भी शेयर की. जिसमें मालती उनके गले पर सिर रखे हुई है. मालती कलरफुल कपड़ों में नजर आई और कैमरा की तरफ नहीं देख रही थीं. वहीं, प्रियंका ने लाल और हरे रंग के कपड़े पहन रखे थे और मुस्कुराते हुए फोटो क्लिक की.

निक ने भी साथ किया एंजॉय

Related Post

इसके बाद की तस्वीर में निक जोनस मालती को गोद में लेकर बीच पर बैठे हैं. दोनों की पीठ कैमरे की तरफ है और वे समुद्र का नजारा देख रहे हैं. निक ग्रे टी-शर्ट और शॉर्ट्स में नजर आए. प्रियंका ने इस फोटो के साथ लिखा, “सबसे कीमती ❤️🥹.” उन्होंने फोटो में निक और मालती दोनों को टैग किया.

दिवाली सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें

हाल ही में प्रियंका ने दिवाली सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें भी शेयर की थीं. उन्होंने लिखा था कि इस साल दिवाली का उत्सव प्यार और दिल से भरा था. खास बात यह रही कि उन्होंने इस त्योहार की खूबसूरती उन लोगों के साथ शेयर की जिन्हें यह पहले पता नहीं था. प्रियंका ने अपने फैन्स को दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए लिखा, “यह नया साल आप सबके लिए प्यार, खुशी, समृद्धि और सुख लेकर आए.”

राजस्थान में शादी हुई थी शादी

प्रियंका ने निक से 2018 में राजस्थान में शादी की थी. उनकी बेटी मालती का जन्म जनवरी 2022 में सरोगेसी के जरिए हुआ था. काम की बात करें तो प्रियंका आखिरी बार एक्शन थ्रिलर हेड्स ऑफ स्टेट में नजर आई थीं और जल्द ही वे वेब सीरीज सिटाडेल के दूसरे सीजन में दिखाई देंगी. इसके बाद वे द ब्लफ़ और एस.एस. राजामौली की फिल्म ग्लोबट्रॉटर में भी नजर आने वाली हैं.

Shraddha Pandey

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026