मेरे मरने के बाद…एक वादा और डूब गया पंकज धीर के परिवार का सारा पैसा; ‘बदकिस्मती’ ने बनाया स्टार!

Pankaj Dheer: लीजेंड एक्ट्रेस गीता बाली से एक वादे की वजह से पकंज धीर के परिवार का सारा पैसा डूब गया था. परिवार की आर्थिक हालत को सुधारने के लिए पंकज धीर ने कम उम्र में ही काम करना शुरू कर दिया था.

Published by Prachi Tandon

Pankaj Dheer and Geeta Bali Connection: महाभारत में कर्ण का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाले पंकज धीर (Pankaj Dheer) अब इस दुनिया में नहीं रहे हैं. पंकज धीर ने अपने करियर में कई टीवी शोज और फिल्मों में काम किया. वह एक नामी और सक्सेसफुल एक्टर थे, लेकिन एक समय था जब एक वादे की वजह से पंकज धीर का परिवार अपना सबकुछ गंवा दिया था. जी हां, यह वाकया खुद पंकज धीर ने एक इंटरव्यू में बताया था. जहां उनका कहना था कि लीजेंड एक्ट्रेस गीता बाली से किए वादे की वजह से उनके परिवार का सारा पैसा डूब गया था. 

कैसे डूब गया था पंकज धीर के परिवार का पैसा?

पंकज धीर (Pankaj Dheer Father) के पिता सीएल धीर एक जाने-माने डायरेक्टर थे, उन्होंने अपने करियर में बहू बेटी, रैन बसेरा, आखिरी रात और जिंदगी जैसी कई फिल्में डायरेक्ट और प्रोड्यूस की थीं. लेकिन, जब वह रानो फिल्म बना रहे थे, तब उनके परिवार पर मुसीबतों का पहाड़ टूट गया था. 

पकंज धीर (Pankaj Dheer Interview) ने लहरें रेट्रो को एक इंटरव्यू में बताया था कि उनके पिता और एक्ट्रेस गीता बाली एक फिल्म बना रहे थे, जिसका नाम रानो था. दोनों ने फिल्म में बराबर का पैसा लगाया था. पंकज धीर ने बताया था, फिल्म में 6-7 दिन का काम बचा था तब गीता बाली ने उनके पिता से कहा कि वह बाकी कान निपटा लें और बचे सीन आखिर में पूरा कर लें. पूरी फिल्म बन गई थी बस गीता बाली के आखिरी तीन दिन के सीन शूट होने बचे थे. अब इसे बदकिस्मती ही कह सकते हैं कि उस दौरान गीता बाली पंजाब में चेचक की चपेट में आ गईं. 

गीता बाली से किया था पंकज धीर के पिता ने वादा

पंकज धीर (Pankaj Dheer Movies) ने इंटरव्यू में बताया था, बीमारी का पता चलने पर उन्हें मुंबई लाया गया. लेकिन, वह ठीक नहीं हो पाईं और मरने से पहले उनके पिता से वादा मांगा कि मेरे मरने के बाद इस फिल्म को छोड़ देंगे और पूरा नहीं करेंगे. पंकज का कहना था कि उनके पिता ने वादा निभाया.

Related Post

ये भी पढ़ें: Pankaj Dheer : कौन है पंकज धीर का बेटा, जिसने ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ में SRK को दी टक्कर, बहु भी नहीं है कम..!

पंकज धीर ने साथ ही बताया था कि गीता बाली के निधन के बाद दिलीप कुमार और मीना कुमारी मिलने आए थे और उनके पिता को खूब समझाया था कि फिल्म की बची शूटिंग मीना कुमारी के साथ पूरी कर लें और रिलीज करें. लेकिन, पिता नहीं माने. इसलिए जितना भी पैसा लगा था सब डूब गया था.

कम उम्र में पंकज धीर ने शुरू किया काम

पंकज धीर (Pankaj Dheer Tv Shows) ने एक अन्य इंटरव्यू में बताया था कि परिवार को मुश्किल समय में सपोर्ट करने के लिए उन्होंने कम उम्र में काम करना शुरू कर दिया था. क्योंकि, उनके पिता का काफी नुकसान हो गया था, जिससे वह कभी उबर नहीं पाए.  

ये भी पढ़ें: Pankaj Dheer Net Worth : कितने अमीर थे महाभारत के ‘कर्ण’, जानें उनकी नेट वर्थ!

Prachi Tandon

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026