Smriti Mandhana से शादी टलने के बाद पहली बार नजर आए Palash Muchhal, वीडियो हुआ वायरल

Palash Muchhal Video: क्रिकेटर स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की शादी टलने की खबरें पिछले कई दिनों से वायरल हो रही हैं. अब शादी टलने के बाद पलाश मुच्छल पहली बार नजर आए हैं और उनकी वीडियो भी जमकर वायरल हो रही है.

Published by Prachi Tandon

Palash Muchhal Viral Video: क्रिकेटर स्मृति मंधाना और म्यूजिक कंपोजर-सिंगर पलाश मुच्छल की शादी 23 नवंबर को होने वाली थी. लेकिन, स्मृति मंधाना के पिता श्रीनिवास की तबीयत बिगड़ने की वजह से क्रिकेटर की शादी टल गई. लेकिन, कहानी में ट्विस्ट तब आया जब शादी टलने के अगले दिन से पलाश मुच्छल पर धोखा देने के आरोपों की बरसात शुरू हो गई. पलाश मुच्छल पर शादी से एक रात पहले स्मृति मंधाना को धोखा देने के आरोप लगे. इतना ही नहीं, एक महिला ने सामने आकर चैट्स भी वायरल कर दीं और दावा किया कि वह पलाश मुच्छल की ही हैं. शादी टलने और धोखा देने के आरोपों के बीच पलाश मुच्छल की तबीयत बिगड़ने की खबरें भी सामने आईं. वहीं, अब कई दिनों के विवाद के बाद पलाश मुच्छल पहली बार नजर आए हैं और उनका एयरपोर्ट से वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. 

एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए पलाश मुच्छल

सिंगर-म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल सोमवार की सुबह मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आए, जहां से उनके कई वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं. स्मृति मंधाना से शादी टलने के बाद पहली बार पलाश मुच्छल ऑल ब्लैक लुक में नजर आ रहे हैं. उन्होंने ब्लैक शर्ट और ब्लैंक पेंट पहनी हुई थी. साथ ही उन्होंने एक साथ में किताब और दूसरे में फोन पकड़ा हुआ था. सिंगर-म्यूजिक कंपोजर ने एयरपोर्ट पर मौजूद पैपराजी से न कोई बात की है और न ही किसी तरह का इंट्रेक्शन किया है. हालांकि, उनके लुक और चेहरे के एक्सप्रेशन्स पर जमकर चर्चा चल रही है और वीडियो वायरल हो रहा है. 

पलाश और स्मृति ने शादी टलने पर नहीं किया रिएक्ट

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

Related Post

ये भी पढ़ें: Diljit Dosanjh बने फाइटर पायलेट, Border 2 से पहला लुक हुआ रिवील; जानें कब रिलीज होगी सनी देओल की फिल्म

पलाश मुच्छल पर शादी टलने के बाद कई आरोप लगे हैं. पलाश का जिन-जिन लोगों के साथ नाम जुड़ा उन्होंने अपनी सफाई पेश कर दी है. लेकिन, अभी तक पलाश मुच्छल ने अपनी सफाई में एक शब्द नहीं कहा है. यहां तक कि सिंगर और म्यूजिक कंपोजर ने स्मृति मंधाना से शादी टलने पर भी बात नहीं की है. पलाश मुच्छल ही नहीं, स्मृति मंधाना या उनके परिवार की तरफ से भी शादी पर कोई अपडेट नहीं आया है और न ही अफवाहों को खत्म करने के लिए कोई स्टेटमेंट जारी किया गया है. ऐसे में हर दिन कयासों और अफवाहों का बाजार गर्म हो रहा है. 

ये भी पढ़ें: कंफर्म! सामंथा रुथ प्रभु और राज निदिमोरु ने मंदिर में की शादी, लाल जोड़े में खूबसूरत लगीं एक्ट्रेस

Prachi Tandon

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026