Home > मनोरंजन > बॉलीवुड > Badshah Tatiri Song Controversy: मुश्किल में फंसे रैपर बादशाह! विवादों में हरियाणवी लोकगीत ‘टटीरी’; राज्य महिला आयोग ने किया तलब

Badshah Tatiri Song Controversy: मुश्किल में फंसे रैपर बादशाह! विवादों में हरियाणवी लोकगीत ‘टटीरी’; राज्य महिला आयोग ने किया तलब

Badshah Tatiri Song Controversy: बॉलीवुड रैपर बादशाह हरियाणवी लोकगीत 'टटीरी' को अपने अंदाज में गाने के कारण विवादों में घिर चुके हैं. राज्य महिला आयोग ने 13 मार्च को उन्हें तलब किया है.

By: Preeti Rajput | Published: March 6, 2026 7:05:45 PM IST



Badshah Tatiri Song Controversy: बॉलीवुड के मशहूर रैपर आदित्य प्रतीक सिंह सिसोदिया उर्फ बादशाह  एक बार फिर से विवादों में फंस गए हैं. हाल ही में बादशाह ने हरियाणवी लोकगीत ‘टटीरी’ को अपने अंदाज में गाया था, जिसको लेकर हरियाणा राज्य महिला आयोग ने समन जारी कर उन्हें तलब किया है. 

क्यों छिड़ा विवाद?

बादशाह पर आरोप है कि उन्होंने हरियाणवी बच्चियों को यूनिफॉर्म में बस के ऊपर चढ़ाकर डांस कराने, बैग फेंकवाने और उनके खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया है. 13 मार्च को बादशाह को आयोग के सामने पेश होने को कहा गया है. 

किस गाने पर मच रहा घमासान?

बता दें कि, हरियाणवी गीत ‘टटीरी’ को बादशाह से पहले एक हरियाणवी सिंगर की बेटी ने गाया था. उस समय इस गीत में लड़कियां हरियाणवी परिधान में लोग नृत्य करती नजर आई थीं. लेकिन जब इस गाने पर रैपर बादशाह की नजर पड़ी तो, उन्होंने इसे रैप के रुप में पेश किया. इस रैप की शूटिंग जींद जीले में की गई थी. यह गीत 1 मार्च को रिलीज किया गया था.  इस गाने में बॉक्सर सिमरन जागलान की भी आवाज है. सिमरन जागलान हरियाणवी सिंगर कर्मबीर फौजी की बेटी हैं.

दो मिलियन से ज्यादा व्यूज

अभी तक यूट्यूब पर इस गाने को कई मिलियन्स से ज्यादा लोग सुन चुके हैं. गीत रिलीज होने के बाद इसके बोल और फिल्मांकन को लेकर विवाद छिड़ गया. गुरुवार रात को जयहिंद सेना के प्रमुख नवीन जयहिंद ने सोशल मीडिया पर बादशाह  इस गाने के दृश्यों पर आपत्ति जाहिर की. साथ ही इसे प्रतिबंधित करने की भी मांग की गई. 

आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल 

महिला आयोग ने पानीपत की नारी तू नारायणी संस्था की अध्यक्ष सविता आर्य और शिव आरती फाउंडेशन के प्रमुख शिव कुमार की शिकायत पर सिंगर और रैपर बादशाह को नोटिस जारी कर पेश होने के लिए कहा है. इसके साथ ही रोहतक के एडवोकेट राजनारायण पंघाल ने भी राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग बादशाह के खिलाफ शिकायत भेजी है. बादशाह की रैप लाइन ‘आया बादशाह डोली चढ़ाने, इन सबकी घोड़ी बनाने’ पर आपत्ति जताई है. 

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

गलत संदेश देने की कोशिश

उन्होंने अपनी शिकायत में कहा कि इस गाने में गंदी शब्दावली का इस्तेमाल किया गया है. साथ ही स्कूल ड्रेस पहने हुए बच्चियों को बैग फेंकते हुए दिखाया गया है. बच्चियों हरियाणा के सरकारी स्कूल की यूनिफॉर्म में नजर आ रही हैं. उन्हें किताबें व बस्ते फेंकते हुए और पढ़ाई से दूर भागते हुए दिखया गया है. शिकायत में आगे कहा गया है कि गाने में  सीन और शब्द समाज में गलत संदेश दे रहे हैं. इसके जरिए बच्चे गलत और भद्दी भाषा को आम बात समझ सकते हैं. 

‘एक दम गुड़िया जैसी…’, सुनिता अहुजा से पहले इस एक्ट्रेस के दिवाने थे गोविंदा खुद किया खुलासा…!

Advertisement