Dharmendra की प्रेयर मीट से क्यों दूर रहीं हेमा मालिनी और दोनों बेटियां, सामने आई बड़ी वजह

प्रेयर मीट से धर्मेंद्र की सेकंड वाइफ हेमा मालिनी (Hema Malini) और उनकी दोनों बेटियों ईशा और अहाना ने दूरी बनाए रखी जिसकी वजह अब सामने आई है.

Published by Kavita Rajput

एक्टर धर्मेंद्र (Dharmendra) की मेमोरी में सनी देओल (Sunny Deol) और बॉबी देओल (Bobby Deol) ने मुंबई के एक होटल में प्रेयर मीट रखी थी. इस प्रेयर मीटिंग का नाम ‘सेलिब्रेशन ऑफ लाइफ’ था जिसमें धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर, दोनों बेटे और बेटियों अजीता और विजेता के साथ ही बॉलीवुड के कई सेलिब्रिटीज आए थे. हालांकि, इस प्रेयर मीट से धर्मेंद्र की सेकंड वाइफ हेमा मालिनी (Hema Malini) और उनकी दोनों बेटियों ईशा और अहाना ने दूरी बनाए रखी जिसकी वजह अब सामने आई है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो हेमा का धर्मेंद्र की पहली वाइफ प्रकाश कौर के घर आना जाना नहीं है. 

हेमा ने अलग से रखी प्रेयर मीट

Related Post

इस बीच हेमा ने अपने घर पर धर्मेंद्र के लिए अलग से एक प्रेयर मीट रखी. हेमा के घर आयोजित हुई प्रेयर मीट में भी बॉलीवुड की कई सेलिब्रिटी नजर आईं जिनमें महिमा चौधरी और गोविंदा की वाइफ सुनीता शामिल थीं. प्रेयर मीट में ईशा देओल के एक्स हसबैंड भरत तख्तानी भी नजर आए. मीडिया से बात करते हुए सुनीता ने कहा कि, ‘हेमा जी ने घर पर गीता पाठ और भजन संध्या रखी थी, हम सबने भजन सुने. मैं हेमा जी के सामने अपने आंसू नहीं रोक पाई’. 

1954 में हुई थी प्रकाश कौर से शादी

धर्मेंद्र की पहली शादी प्रकाश कौर से साल 1954 में हुई थी. इस शादी से उनके घर चार बच्चों सनी देओल, बॉबी देओल, अजीता और विजेता का जन्म हुआ था. वहीं, साल 1979 में धर्मेंद्र ने हेमा से दूसरी शादी कर ली थी. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शादी से पहले धर्मेंद्र ने मुस्लिम धर्म अपनाकर अपना नाम दिलावर खान रखा था वहीं हेमा ने अपना नाम बदलकर आयशा बी रखा था. बताया जाता है कि इस शादी को लंबे समय तक सीक्रेट रखा गया था.

Kavita Rajput

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026