स्पिरिट-कल्कि से निकाले जाने के बाद दीपिका ने बिना नाम लिए बड़े एक्टर्स की खोली ‘पोल’! 8 घंटे वाले राज से उठाया पर्दा

Deepika Padukone on Controversy: स्पिरिट और कल्कि 2898 एडी के सीक्वल से निकाले जाने पर दीपिका पादुकोण ने पहली बार सीधी बात की है. एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में बताया है कि इंडस्ट्री की बात की जाती है, लेकिन हम इंडस्ट्री की तरह काम नहीं कर रहे हैं.

Published by Prachi Tandon

Deepika Padukone on exit from Spirt and Kalki: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के नाम की कंट्रोवर्सी खत्म होने का नाम ही नहीं लेती है. कभी उनकी फिल्में विवाद का हिस्सा होती हैं, तो वह खुद फिल्मों की वजह से विवाद के घेरे में आ जाती हैं. इन दिनों एक्ट्रेस एक एड में हिजाब पहनने की वजह से सुर्खियों में बनी हुई हैं. हालांकि, आज हम यहां एक्ट्रेस के विवादों पर नहीं, बल्कि कुछ समय पहले बैक-टू-बैक उन्हें 2 बड़ी फिल्मों से निकाले जाने वाली बात पर दीपिका (Deepika Padukone) का रिएक्शन बताने जा रहे हैं. जी हां, फाइनली दीपिका ने अपनी चुप्पी तोड़ दी है और स्पिरिट-कल्कि से निकाले जाने पर सीधी बात की है. साथ ही उन्होंने 8 घंटे वाली शिफ्ट डिमांड पर भी बात की है. 

दीपिका ने बिना नाम लिए कईयों पर साधा निशाना!

संदीप रेड्डी वांगा (Sandeep reddy vanga Spirit) की स्पिरिट और 1000 करोड़ी कल्कि 2898 एडी के सीक्वल से बाहर निकाले जाने पर एक्ट्रेस की 8 घंटे वाली शिफ्ट और फीस जैसी नाजायज शर्तें बताई गई थीं. लेकिन, अब दीपिका ने इन मसलों पर अपनी साइड बताई है. 

दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone Movies) ने हाल ही में एक न्यूज चैनल को इंटरव्यू दिया है. जहां दीपिका पादुकोण ने 8 घंटे की शिफ्ट वाली बात पर कहा, एक महिला होने के नाते अगर यह दबाव डालने जैसा लग रहा है, तो ऐसा ही है. लेकिन, यह कोई छिपी बात नहीं है कि भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में कई मेल यानी पुरुष सुपरस्टार सालों से 8 घंटे ही काम कर रहे हैं, तब यह इतना सुर्खियों में नहीं आया. दीपिका ने आगे जोड़ते हुए कहा, वह नाम नहीं लेना चाहतीं या सुर्खियों का हिस्सा बनना चाहती हैं, लेकिन कई ऐसे मेल एक्टर हैं जो वीकेंड पर काम नहीं करते वह सिर्फ सोमवार से शुक्रवार 8 घंटे की शिफ्ट में काम करते हैं. 

ये भी पढ़ें: दीपिका ने पहना हिजाब, रणवीर ने बढ़ाई दाढ़ी…फिल्मों से निकाले जाने पर ये क्या करने लगे मियां-बीवी?

Related Post

फीस डिमांड पर भी दीपिका ने की बात

A post shared by दीपिका पादुकोण (@deepikapadukone)

दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone Controversy) ने अपने इंटरव्यू में बताया, उन्होंने कई स्तरों पर ऐसा किया है, यह उनके लिए नया नहीं है. उन्हें लता है कि जहां तक फीस की बात आती है, आप जानते हैं कि जो भी उन्हें मिला, उसमें ही मैनेज करना पड़ा है. दीपिका ने साथ ही कहा, उन्हें नहीं पता कि इसे क्या कहा जाए, लेकिन वह उन लोगों में से हैं जिन्होंने हमेशा अपनी लड़ाई चुपचाप लड़ी है और कुछ अजीब कारणों से कभी-कभी वह पब्लिक हो जाती हैं, जो वह नहीं चाहती हैं और जिस तरह उनकी परवरिश हुई है उसमें वह चुपचाप और सम्मानजनक तरह से लड़ना ही चाहती हैं.  

ये भी पढ़ें: Deepika Padukone के खिलाफ चल रहा है ‘नेगेटिव PR’! Spirit में रिप्लेस करने के बाद Tripti का पहला रिएक्शन

Prachi Tandon

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026