Home > मनोरंजन > बॉलीवुड > Bipasha Daughter Video: बिपाशा ने बेटी देवी का शेयर किया ‘स्वीट मोमेंट’, प्रार्थना करते हुए वीडियो हुआ वायरल

Bipasha Daughter Video: बिपाशा ने बेटी देवी का शेयर किया ‘स्वीट मोमेंट’, प्रार्थना करते हुए वीडियो हुआ वायरल

Viral Video: हाल ही में सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए बिपाशा बसु ने अपने फैंस को मदरहुड के शांत और प्यारे पलों की एक प्यारी सी झलक दिखाई है.

By: Heena Khan | Published: February 6, 2026 1:16:23 PM IST



Viral Video: हाल ही में सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए बिपाशा बसु ने अपने फैंस को मदरहुड के शांत और प्यारे पलों की एक प्यारी सी झलक दिखाई है. एक्ट्रेस ने हाल ही में अपनी बेटी देवी का एक दिल छू लेने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, इस वीडियो में  सोने से पहले उनकी प्यारी सी बेटी एक छोटी सी प्रार्थना कर रही है. यह पल सोशल मीडिया पर कई लोगों के मन को भा गया है.

बिपाशा की बेटी की प्यारी सी झलक 

दरअसल, बिपाशा की इंस्टाग्राम स्टोरीज़ पर पोस्ट किए गए इस क्लिप में छोटी देवी अपने बेडरूम में सोने की तैयारी कर रही है. आरामदायक नाइट सूट पहने, बालों को दो छोटी चोटियों में बांधे, देवी अपनी प्यारी और कोमल आवाज़ में एक छोटी सी प्रार्थना करती दिख रही है. वो कहती है, “गाना गाने वाले पक्षियों के लिए भगवान आपका धन्यवाद. हर चीज़ के लिए भगवान आपका धन्यवाद.” बिपाशा ने वीडियो को कैप्शन दिया, “आभारी दिल.”

WPL 2026: इनामों की बरसात! ट्रॉफी के साथ किसको मिला कितना कैश? जानें खिलाड़ियों की कमाई डिटेल

अक्सर भारतीय संस्कृति में दिखती हैं देवी 

यह पहली बार नहीं है जब बिपाशा ने देवी के बड़े होने के पलों को शेयर किया है. पिछले नवंबर में, एक्ट्रेस ने अपनी बेटी के जन्मदिन के जश्न का एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें देवी गुलाबी फ्रॉक पहने, खुशी-खुशी घूम रही थी, खेल रही थी और सबका ध्यान अपनी ओर खींच रही थी. नवरात्रि के दौरान भी देवी का फेस्टिव साइड देखने को मिला, जब बिपाशा ने उसका एक वीडियो शेयर किया जिसमें वो चूड़ियों के साथ एक चमकीले, मल्टीकलर लहंगे में थी. छोटी बच्ची घूमती हुई और फूलों से खेलती हुई दिख रही थी, कैमरे के सामने खुशी और आराम महसूस कर रही थी.

Mirzapur The Movie Release Date: OTT छोड़ बड़े पर्दे पर कालीन भैया का भौकाल, मिर्जापुर द मूवी लाएगी नया तूफान; जानें कब होगी रिलीज?

Advertisement