Kennedy : कान्स में 7 मिनट तालियों की बरसात, लेकिन भारत में रिलीज को तरस रही अनुराग कश्यप ‘कैनेडी’?

Kennedy: फिल्म मेकर अनुराग कश्यप की फिल्म 'केनेडी' को साल 2023 में कान्स फिल्म फेस्टिवल में 7 मिनट का स्टैंडिंग ओवेशन मिला था. इस फिल्म को और भी इंटरनेशनल फेस्टिवल्स में सराहा गया है. लेकिन यह फिल्म भारत में रिलीज नहीं हो पा रही है.

Published by Preeti Rajput

Anurag Kashyap’s Film Kennedy : बॉलीवुड फिल्ममेकर अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) द्वारा डायरेक्ट की गई फिल्म ‘केनेडी’ (Kennedy) ने 2023 के कान्स फिल्म फेस्टिवल में जबरदस्त ग्लोबल डेब्यू किया. इस फिल्म का प्रीमियर मिडनाइट स्क्रीनिंग सेक्शन में हुआ था. इस थ्रिलर ने इंटरनेशनल दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों को हैरान कर दिया था. इस फिल्म को कान्स में 7 मिनट तक स्टैंडिंग ओवेशन मिला. इस लंबी तालियों की गड़गड़ाहट केनेडी के लिए बड़ी कामयाबी माना जा रहा है. 

दुनियाभर में हुई तारीफ

कान्स में सफलता मिलने के बाद केनेडी ने अपनी इंटरनेशनल फेस्टिवल यात्रा को आगे भी जारी रखा. सिडनी फिल्म फेस्टिवल में भी इस फिल्म ने सफलता हासिल की. जहां एक बार फिर से फिल्म को स्टैंडिंग ओवेशन मिला. वहीं कई और देशों में भी फिल्म को काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिली. फेस्टिवल में आए लोगों ने फिल्म की कहानी के साथ-साथ इसकी टेक्निकल बारीकियों की भी खूब तारीफ की. इसके सिनेमैटोग्राफी और दमदार बैकग्राउंड स्कोर खूब सराहा गया. 

भारत में नहीं रिलीज हुई फिल्म

हालांकि, कई ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर स्क्रीनिंग सफल होने के बाद भी केनेडी को अभी तक भारत में थिएट्रिकल रिलीज नहीं मिली है. इस देरी से फैंस हैरान रह गए हैं. हर कोई यह सोच रहा है कि सनी लियोनी और राहुल भट्ट स्टारर इस फिल्म को अभी तक भारत में क्यों रिलीज नहीं किया गया है. 

Related Post

Rashmika Mandanna Vijay Vevarakonda Wedding: यहां होगी रश्मिका-विजय की शादी? लीक हुआ वेन्यू की डेकोरेशन का वीडियो, रॉयल अंदाज में लेंगे फेरे

कब रिलीज होगी फिल्म?

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, यह थ्रिलर फिल्म अगले एक या दो महीने में बड़े पर्दे पर आ सकती हैं. हालांकि, फिल्म की रिलीज के बारे में अभी तक कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है. अनुराग कश्यप द्वारा लिखित केनेडी को जी स्टूडियोज और गुड बैड फिल्म्स के रंजन सिंह कबीर और आहूजा ने प्रोड्यूस किया है. इस फिल्म की कहानी अलग-अलग परिस्थितियों के बीच मुक्ति की तलाश में है.  

पंकज त्रिपाठी ने क्यों मनोज बाजपेयी की चप्पलें रख लीं थी अपने पास? मिर्ज़ापुर के कालीन भैया ने खुद बताई वजह; वीडियो हो रहा वायरल

Preeti Rajput
Published by Preeti Rajput

Recent Posts

अब मुंबई से नोएडा आकर भी लोग बोलेंगे ‘वाह ताज’, खर्च आएगा 1000 करोड़ रुपये

Luxury Hotels India: यह प्रोजेक्ट नोएडा के सेक्टर 129 में नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के किनारे…

March 19, 2026

Gold Rate Today: कितना घटा सोने का दाम? क्या खरीदना चाहिए Gold, जानिये क्या कहते हैं एक्सपर्ट

Gold Rate Today: ईरान-इजराइल में जंग के चलते शेयर बाजार लगातार गिर रहा है तो…

March 19, 2026

PhysicsWallah Income Tax Notice: फिजिक्सवाला को बड़ा झटका, इनकम टैक्स ने थमाया 263 करोड़ का नोटिस

PhysicsWallah Income Tax Notice: 263 करोड़ के टैक्स नोटिस को लेकर फिजिक्सवाला और आयकर विभाग…

March 19, 2026

Toll Fee Hike: 1 अप्रैल से महंगा होगा सफर, दिल्ली-एनसीआर में बढ़ने जा रहा है टोल! NHAI का बड़ा फैसला

Delhi-Meerut Expressway toll: NHAI के प्रोजेक्ट डायरेक्टर अरविंद कुमार के अनुसार, टोल शुल्क में लगभग…

March 19, 2026

Dawood Ibrahim Dead or Alive: ‘धुरंधर 2’ में कौन है ‘बड़े साहब’? दर्शकों के बीच कई थ्योरी वायरल,फैंस लगा रहे कयास

Dawood Ibrahim Dead or Alive: ‘धुरंधर 2’ में ‘बड़े साहब’ का किरदार फिल्म का सबसे…

March 19, 2026