वो सबसे चालाक लोमड़ी है…सलमान के बाद अब आमिर खान पर फूटा अभिनव कश्यप का गुस्सा, कह दी ऐसी बात

फिल्ममेकर अभिनव कश्यप इन दिनों बॉलीवुड के तीनों खान पर हमला बोल रहे हैं. सलमान और शाहरुख़ के बाद अब उनके निशाने पर आमिर खान आए हैं.

Published by Kavita Rajput

फिल्ममेकर अभिनव कश्यप (Abhinav Kashyap) ने अब सुपरस्टार आमिर खान (Aamir Khan) पर हमला बोला है. उन्होंने एक इंटरव्यू में आमिर खान के खिलाफ जमकर अपनी भड़ास निकाली है और उन्हें सबसे चालाक लोमड़ी तक कह दिया है. अभिनव ने आमिर खान के साथ काम करने के अपने अनुभव को बेहद थकाऊ बताया है. साथ ही ये भी आरोप लगाया है कि वो बहुत मैनिपुलेटिव किस्म के इंसान हैं और दूसरों के काम में बहुत ही ज्यादा दखल देते हैं.

डायरेक्टर्स को डोमिनेट करते हैं आमिर: अभिनव
अभिनव ने कहा, वो सबसे ज्यादा चालाक लोमड़ी है. वो सलमान से भी छोटा है हाईट में लेकिन सबसे शातिर और मैनिपुलेटिव है, वो सबसे शातिर चोर भी है. उसने डायरेक्टर्स को डोमिनेट और मैनिपुलेट करने का ट्रेंड शुरू किया और उसके चमचे इसे फॉलो कर रहे हैं. आमिर खान इसी तरह का इंसान है, वह अहम् लोगों को रिझाकर उनकी कमियां खोजता है, पार्टियां देता है, शराब पिलाता है और खाना खिलाता है. वह शूटिंग में 25 रीटेक लेता है और उसका पहला और आखिरी टेक एक जैसा ही होता है, उसे एक्टिंग की कोई समझ नहीं है और उसकी परफॉरमेंस में भी कोई डिफ़रेंस देखने को नहीं मिलता है. अभिनव ने आमिर पर ये भी आरोप लगाए कि वो शूटिंग के दौरान फिल्ममेकिंग के हर हिस्से में घुसते हैं,चाहे वो एडिटिंग से लेकर कोई और चीज क्यों न हो. उनका परफेक्शनिजम एक ढोंग है. 

Related Post

सलमान-शाहरुख़ पर भी बोल चुके हमला 
आमिर से पहले अभिनव सलमान और शाहरुख़ पर भी निशाना साध चुके हैं. सबसे पहले अभिनव ने सलमान के खिलाफ ही मोर्चा खोला था. अभिनव ने सलमान को फिल्म ‘दबंग’ में डायरेक्ट किया था. अभिनव ने सलमान के बारे में कई खुलासे किए थे. उन्होंने बताया था कि सेट पर केवल सलमान की मनमानी चलती थी. वह ओम पुरी जैसे सीनियर एक्टर के सीन के दौरान पैर नहीं छूना चाहते थे. उन्होंने ओम पुरी के अलावा भाई अरबाज़ का भी फिल्म से रोल कटवा दिया था. 

Kavita Rajput

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026