अभिनव कश्यप ने फोड़ा नया बम, बोले-ओम पुरी के पैर छूने से सलमान खान ने कर दिया था इंकार

सलमान और अभिनव के बीच फिल्म 'दबंग' की मेकिंग के दौरान ही मतभेद सामने आने लगे थे. फिल्म रिलीज होने के बाद ही अभिनव ने सलमान के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था.

Published by Kavita Rajput

Abhinav Kashyap Salman Khan Controversy:  2010 में रिलीज हुई फिल्म ‘दबंग’ के डायरेक्टर अभिनव कश्यप (Abhinav Kashyap) पिछले कुछ समय से सलमान खान (Salman Khan) पर हमला बोल रहे हैं. अब उन्होंने सलमान पर नए आरोप लगा रहे हैं. अभिनव ने कहा है कि सलमान दूसरे एक्टर्स से इनसिक्योर हो जाते हैं और फिल्मों में उनके रोल कटवा देते हैं. अभिनव ने ओम पुरी को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा भी किया है. 

सलमान ने नहीं छुए ओम पुरी के पैर 
अभिनव ने कहा, दबंग 2 घंटे 45 मिनट लंबी थी लेकिन मुझे इसे छोटा करने के लिए कहा गया. इस वजह से मैंने इसे 2 घंटे 20 मिनट की कर दिया मगर सलमान को फिल्म की लेंथ से ज्यादा दूसरे एक्टर्स के रोल से भी प्रॉब्लम थी. उन्होंने अरबाज़ का पूरा रोल काट दिया था. अरबाज़ के रोल काटने का मामला तो उन्होंने आपस में सुलझा लिया लेकिन उन्होंने माही गिल का रोल भी फिल्म से काट दिया और उनका पूरा करियर बर्बाद कर दिया. 

Related Post

ओम पुरी साहब के 5-6 सीन्स थे फिल्म में और वो सब बहुत अच्छे सीन्स थे. उन्होंने उन सीन्स को सुनकर ही फिल्म करने के लिए हामी भरी थी मगर सलमान ने ओम पुरी के साथ एक सीन करने से इंकार कर दिया जिसमें उनका कैरैक्टर चुलबुल पांडे ओम पुरी के पैर छूता है. सलमान ने बहुत ही एरोगेंटली कहा था, मैं उनके पैर नहीं छुऊंगा. उनकी वजह से मुझे 5-6 बार सीन लिखना पड़ा. ओम पुरी सीन न होने की वजह से गुस्सा हो गए थे. उन्होंने सलमान से बात करने की भी कोशिश की लेकिन सुपरस्टार ने उन्हें कह दिया कि अगर उन्हें परेशानी है तो वो फिल्म छोड़ दें. इसके बाद मैंने ओम पुरी जी को मनाया और उन्हें कहा कि ये मेरी पहली फिल्म है. उन्होंने मुझसे कहा कि हां ये मैं तुम्हारे लिए कर रहा हूं.


  
बता दें कि सलमान और अभिनव के बीच फिल्म ‘दबंग’ की मेकिंग के दौरान ही मतभेद सामने आने लगे थे. फिल्म रिलीज होने के बाद ही अभिनव ने सलमान के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था. अभिनव ने बाद में सलमान पर उनका फ़िल्मी करियर बर्बाद करने के आरोप लगाए थे. इसके बाद उन्हें फिल्म ‘दबंग 2’ से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था. 

Kavita Rajput

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026