सलमान के बाद अब शाहरुख के लिए बिगड़े डायरेक्टर के बोल, कहा-‘उसकी भी नीयत गड़बड़ है’

सलमान खान के खिलाफ कई बातें कहने के बाद अब अभिनव कश्यप ने शाहरुख़ खान के खिलाफ हमला बोला है जो कि सोशल मीडिया यूजर्स को रास नहीं आ रहा है.

Published by Kavita Rajput

Shah Rukh Khan Abhinav Kashyap Controversy: सलमान खान (Salman Khan) के बाद अब डायरेक्टर अभिनव कश्यप (Abhinav Kashyap) शाहरुख़ खान (Shah Rukh Khan) के पीछे पड़ गए हैं. उन्होंने एक इंटरव्यू में किंग खान पर हमला बोला है. अभिनव ने शाहरुख़ के धर्म और उनकी नीयत पर सवाल उठाए हैं जो उनके फैंस को रास नहीं आ रहे हैं और सोशल मीडिया पर ऐसा ज़हर उगलने के लिए लोग अभिनव कश्यप की आलोचना भी कर रहे हैं. 

अभिनव बोले-शाहरुख़ दुबई में बस जाएं 

Related Post

अभिनव ने शाहरुख़ पर निशाना साधते हुए कहा, ये कौम बस लेना जानती है, देना नहीं. ये सिर्फ लेते हैं और लेते जाते हैं. शाहरुख़ खान का दुबई में जो घर है, उसका नाम जन्नत है, जबकि मुंबई वाला घर मन्नत है. ये सब क्या है? आपकी सारी मन्नतें वहां कुबूल होती हैं तो आप और मन्नतें करते जाते हैं.मैंने सुना है वो उस बंगले में और फ्लोर बना रहे हैं तो चाहतें बढ़ती जा रही हैं लेकिन अगर आपकी जन्नत वहां हैं तो वहीं रहो न, यहां क्या कर रहे हो? 

अभिनव ने आगे कहा, इन लोगों ने अपने महल खड़े कर लिए हैं जो कॉमन मैन की पहुंच से परे हैं. मुझे उनकी नेटवर्थ से क्या लेना-देना?वो मुझे खाना देंगे क्या?शाहरुख़ बातों में बेहद नर्म मिजाज़ हैं लेकिन नीयत उसकी भी गड़बड़ ही है. 

सोशल मीडिया यूजर्स ने लगाई क्लास
अभिनव के किंग खान के खिलाफ ऐसे कमेंट्स कई सोशल मीडिया यूजर्स को रास नहीं आए. एक यूजर ने कहा, सलमान खान के खिलाफ तो इसने शूटिंग एक्सपीरिएंस के दौरान की बातें कही थीं लेकिन यहां तो कुछ भी बक रहा है, जन्नत मन्नत को लेकर थीसस बना ली. एक अन्य यूजर ने लिखा, ये अपने पर्सनल इश्यूज में हिन्दू-मुस्लिम एंगल ला रहा है जो कि एक इंसान होने के नाते सबसे बुरी चीज़ है. किसी के धर्म के खिलाफ ऐसी घटिया बातें करना सही नहीं है. 

Kavita Rajput
Published by Kavita Rajput

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026