Bigg Boss 19 Captaincy Task: बिग बॉस का नया सीजन शुरू हो चुका है। इस सीजन ने शुरू होते ही धमाल मचाना शुरू कर दिया है। बीते कुछ दिनों से घर में राशन और काम को लेकर घमासान देखने को मिल रहा है। इस सीजन में घर के अंदर सत्ता की लड़ाई देखने को मिलने वाली है। इस बार घर का थीम ‘डेमोक्रेसी’ रखा गया है। इस डेमोक्रेसी के भीतर अब घरवालों को अपना पहला लीडर चुनने का मौका मिला है। ऐसे में सब चाहते हैं कि कोई एक ऐसा सदस्य सामने आए जो घर में अनुशासन को बनाए रखें। अब इसके चलते बिग बॉस को अपना पहला कप्तान मिल गया है। आइए बताते हैं आखिर कौन है वो सदस्य?
कप्तानी को लेकर घर का पहला टास्क
पहली कप्तानी की रेस में सभी घरवालों ने मिलकर अशनूर, कुनिका और अभिषेक को चुना। जिसके बाद इन्हें घर का टाइल्स पेंट करने का टास्ट दिया। इसके लिए हर कंटेस्टेंट को एक-एक सब्स्टीट्यूट चुनने को कहा गया। अशनूर ने इसके लिए जीशान को चुना, जबकि कुनिका ने बसीर पर भरोसा जताया। द खबरी ट्वीट्स’ के मुताबिक ये मुकाबला काफी दमदार था। कुनिका ने अपने शांत दिमाग और रणनीति के दम पर पहली कप्तानी अपने नाम कर ली।
घरवालों में हुई तकरार
एक तरफ कप्तानी का टास्क चल रहा था, वहीं दूसरी तरफ गौरव और जीशान के बीच तकरार देखने को मिली। दोनों की तकरार ने घर का माहौल गरमा दिया था। इसकी वजह था घर का खाना। जीशान द्वारा मूंगफली खाने पर गौरव ने उन्हें घेरना शुरू कर दिया। देखते ही देखते यह एक बहस में तब्दील हो गया। अमान ने इस दौरान जीशान का पक्ष लिया। उन्बोंने कहा कि- एक ने नहीं बाकियों ने भी खाया है तो सिर्फ एक को दोषी ठहराना ठीर नहीं है। वहीं जीशान ने गौरव को घेरते हुए कहा- गौरव हमेशा कुछ लोगों को साथ लेकर चलते हैं और अकेले फैसले लेने से दूर भागते हैं।
EXCLUSIVE #BiggBoss19#KunickaaSadanand is the 1st Captain of the House!! #BiggBoss19
— The Khabri (@TheKhabriTweets) August 27, 2025
कुनिका सदानंद बनी पहली कप्तान
कुनिका सदानंद को घर का पहला कप्तान चुना गया। वह शुरुआत से ही मजबूत दावेदार मानी जा रही हैं। इस बार घर का थीम लोकतंत्र है, इसलिए कप्तान बनना और घरवालों को मैनेज करना एक कठिन काम होगा। अब देखना होगा कि यह कप्तानी कैसी रहती है।