Nikki Tamboli Tested Dengue Positive : सलमान खान (Salman Khan) का सबसे विवादित रिएलिटी शो ‘बिग बॉस’ (Bigg Boss) काफी पॉपूलर है। इस शो के सीजन 14 में एक्ट्रेस निक्की तंबोली (Nikki Tamboli) ने एंट्री ली थी। इस शो से उन्होंने घर-घर में अपनी पहचान बना ली थी। लोगों से उन्हें काफी ज्यादा प्यार भी मिला था। लेकिन एक्ट्रेस को इस समय काफी दर्द सहना पड़ रहा है। दरअसल वह डेंगू से जूझ रही हैं। इसकी जनकारी उन्होंने खुद अपने फैन्स को दी है। निक्की ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया है। जिसके जरिए उन्होंने लोगों को बताया कि- उन्हें डेंगू हो गया है। एक्ट्रेस के फैंस उनकी सलामती की दुआ कर रहे हैं।
निक्की तंबोली ने शेयर की पोस्ट
निक्की तंबोली सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। एक्ट्रेस अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। हाल ही में पोस्ट शेयर कर उन्होंने डेंगू पॉजिटिव होने की जानकारी अपने फैन्स को दी। इस पोस्ट से पहले एक्ट्रेस ने बुखार की एक तस्वीर शेयर की थी। जिसमें वह 103.6 डिग्री बुखार से जूझ रही थी। निक्की गणेश चतुर्थी समारोह में भी शामिल नहीं हो पाई थईं। एक्ट्रेस ने वह पोस्ट शेयर कर लिखा था कि- गणपति बप्पा मुझे जल्दी से ठीक कर दो, मुझे आपके दर्शन करने आना है।

इस एक्टर को डेट कर रही निक्की
बता दें कि निक्की तंबोली एक्टर-मॉडल अरबाज पटेल को डेट कर रही हैं। दोनों की मुलाकात बिग बॉस मराठी में हुई थी। इसी शो के दौरान दोनों का रिश्ता शुरू हुआ था। दोनों अक्सर एक-दूसरे के साथ रोमांटिक तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। दोनों की जोड़ी फैन्स को काफी ज्यादा पसंद है।
डेब्यू फिल्म से चमक उठीं इन एक्ट्रेसस की किस्मत, एक ने ऑस्कर तक पहुंच कर सबको किया हैरान
कई शोज में काम कर चुकी हैं एक्ट्रेस
निक्की तंबोली कई सालों से इंडस्ट्री में काम कर रही हैं। वह बिग बॉस 14 में शामिल हुई थीं। इस शो में उन्हें काफी ज्यादा प्यार मिला था। शो में वह सेकेंड रनरअप रही थीं। निक्की साउथ की सुपरहिट फिल्म कंचना 3 में भी काम कर चुकी हैं। वह कई म्यूजिक वीडियोज में भी नजर आ चुकी हैं। निक्की ने बिग बॉस के अलावा रोहित शेट्टी के शो ‘खतरों के खिलाड़ी 11’, ‘द खतरा खतरा शो’, ‘बिग बॉस मराठी सीजन 5’ भी किया है। वह ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ इंडिया’ में भी फराह खान के साथ काम कर चुकी हैं।
बीफ का सेवन करता है Salman Khan का परिवार, खुद सलीम खान ने किया हैरान कर देने वाला खुलासा