Categories: शिक्षा

NEET PG 2025: NEET 2025 का नया सिलेबस जारी! इस बार हुए बड़े बदलाव जानिए यहां

NEET PG 2025 की काउंसलिंग प्रक्रिया जल्द ही शुरू होने वाली है. MCC द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार उम्मीदवार चार राउंड में काउंसलिंग के लिए mcc.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे. जानें पूरी डिटेल्स.

Published by Mohammad Nematullah

NEET 2025: देशभर के मेडिकल छात्रों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है. NEET PG 2025 काउंसलिंग शेड्यूल (Schedule) जल्द ही जारी होने वाला है. मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने संकेत दिया है कि उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर काउंसलिंग की तारीख देख सकेंगे. इस साल NEET PG परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवार अब अगले चरण, काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने की तैयारी कर सकता है.

MCC ने कहा है कि NEET PG 2025 काउंसलिंग शेड्यूल और तारीख बहुत जल्द वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएंगी. अधिसूचना जारी होने के बाद उम्मीदवार पूरा शेड्यूल राउंड विवरण और पंजीकरण तिथियों की जानकारी के लिए mcc.nic.in पर जा सकते है.

Related Post

इस साल काउंसलिंग प्रक्रिया में चार राउंड होंगे. राउंड 1, राउंड 2, राउंड 3 और स्ट्रे वैकेंसी राउंड. उम्मीदवार को पहले तीन राउंड के लिए नए आवेदन जमा करने की अनुमति होगी. जबकि स्ट्रे वैकेंसी राउंड के लिए कोई नया आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा.

पंजीकरण कब शुरू होगा?

काउंसलिंग पंजीकरण प्रक्रिया जल्द ही MCC की आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू होगी. उम्मीदवार को सलाह दी जाती है कि वे वेबसाइट पर नियमित रूप से नजर रखें ताकि कोई भी अपडेट छूट न जाए.

किन दस्तावेजों की आवश्यकता होगी?

  • नीट पीजी प्रवेश पत्र
  • नीट पीजी स्कोरकार्ड
  • एमबीबीएस मार्कशीट और प्रमाणपत्र
  • इंटर्नशिप पूर्णता प्रमाणपत्र
  • पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड या पासपोर्ट)
  • पासपोर्ट आकार का फोटो

काउंसलिंग के लिए आवेदन कैसे करें

  • सबसे पहले, एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएं.
  • होमपेज पर “नीट पीजी काउंसलिंग 2025 – राउंड 1 पंजीकरण” लिंक पर क्लिक करें.
  • एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवार को अपना आवेदन पत्र भरना होगा.
  • फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत और शैक्षिक जानकारी दर्ज करें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें.
  • अब निर्धारित काउंसलिंग शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें.
  • सभी जानकारी भरने के बाद “सबमिट” बटन पर क्लिक करें.
  • आवेदन पूरा करने के बाद उसकी पीडीएफ कॉपी सेव कर लें और उसका प्रिंटआउट अपने पास रख लें.
Mohammad Nematullah
Published by Mohammad Nematullah

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026