International Ozone Day: ‘ओजोन परत संरक्षण के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस’, कारण और इतिहास

International Ozone Day: आज 'ओजोन परत के संरक्षण के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस' है. आपको ओजोन क्षरण के कारणों और इस दिवस के इतिहास के बारे में बताएंगे.

Published by Swarnim Suprakash

International Ozone Day: आज के दिन यानी 16 सितम्बर को ‘ओजोन परत के संरक्षण के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस’ मनाया जाता है जिसे अनौपचारिक रूप से और केवल ‘अंतर्राष्ट्रीय ओजोन दिवस’ भी कहते हैं. यह दिवस 19 दिसंबर, 2000 को संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा डिज़ाइन किया गया और तब से प्रतिवर्ष मनाया जा रहा है. यह दिवस उस तिथि के याद में बनाया गया था, जब 1987 में, राष्ट्रों ने ओजोन परत को नष्ट करने वाले पदार्थों पर मॉन्ट्रियल प्रोटोकॉल पर हस्ताक्षर किए थे.   

मॉन्ट्रियल प्रोटोकॉल और इसका किगाली संशोधन

मॉन्ट्रियल प्रोटोकॉल के मुताबिक, सभी पक्ष ओज़ोन-क्षयकारी पदार्थों (ozone-depleting substances) के उपभोग और उत्पादन दोनों को ही कम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं. यह संधि क्लोरोफ्लोरोकार्बोन (CFC) , हयड्रोक्लोरोफ्लोरोकार्बन (HCFC) के साथ-साथ हैलोन जैसे प्रमुख पदार्थों को चरणबद्ध तरीके से ख़त्म  करने की दिशा में एक कार्यक्रम की रूपरेखा सामने रखती है. मॉन्ट्रियल प्रोटोकॉल के किगाली संशोधन, जिस पर 2016 में सहमति हुई थी, में HCFC को चरणबद्ध तरीके से समाप्त करने के प्रावधान शामिल थे, जो शक्तिशाली ग्रीनहाउस गैसें हैं, लेकिन ओज़ोन का भेदन नहीं करती हैं.

ब्रेन खाने वाले खतरनाक अमीबा का केरल में कहर

मॉन्ट्रियल प्रोटोकॉल के किगाली संशोधन में हाइड्रोफ्लोरोकार्बन (HFC) की खपत और उत्पादन को धीरे-धीरे कम करने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय समझौता किया गया था जो 2016 में हुआ था. यह एक कानूनी रूप से बाध्यकारी समझौता है, इस समझौते को अंतरराष्ट्रीय कानून में अधिकारों और दायित्वों बनाने के लिए डिज़ाइन किया गया है.

Related Post

ओजोन कवच है पृथ्वी पर जीवन की रक्षक

ओजोन परत का एक नाम ओजोन कवच भी है क्योंकि यह परत या कवच पृथ्वी के वायुमंडल की समताप मंडल में पाई जाने वाली एक परत है, जो सूर्य से आने वाली खतरनाक और हानिकारक पराबैंगनी किरणों (UV Rays) से पृथ्वी पर जीवन की रक्षा करती है. यह परत ओजोन गैस (O₃) से बनी हुई है और सूर्य के पराबैंगनी किरणों (UV Rays) को अवशोषित करती है जिससे ये किरणें पृथ्वी तक नहीं पहुँच पातीं हैं. ये खतरनाक किरणें त्वचा कैंसर, मोतियाबिंद और अन्य बीमारियों का कारण बन सकती है. यह मनुष्यों के साथ-साथ पौधों, जलीय जानवरों और अन्य जीवों को भी नुकसान पहुँचा सकती है.

क्लोरोफ्लोरोकार्बन (CFC) और इस जैसे अन्य रासायनिक पदार्थ, जो रेफ्रिजरेटर और एयर कंडीशनर से निकलते हैं, ओजोन परत के क्षरण के मुख्य कारण बने हुए हैं. अब समय आ गया है कि  इस प्रकार के ओजोन क्षरण करने वाले रासायनिक पदार्थ छोड़ने वाले मशीनों के उपयोग को काम किया जाए. 

झुक गए Donald Trump, माननी पड़ी चीनी राष्ट्रपति Xi Jinping की Tik-tok वाली बात

Swarnim Suprakash

Recent Posts

Aurangabad illegal mining: अवैध खनन पर सख्ती, कोयला लदा हाइवा और बालू ट्रैक्टर जब्त, विभाग ने लगाया भारी जुर्माना

Aurangabad illegal mining: औरंगाबाद में खनन विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अवैध कोयला…

April 20, 2026

Chandauli train accident: डीडीयू स्टेशन पर दर्दनाक हादसा, ट्रेन पकड़ने के दौरान फिसली महिला, बायां पैर कटा

Chandauli train accident:  चंदौली के डीडीयू नगर रेलवे स्टेशन पर एक महिला ट्रेन पकड़ने के…

April 20, 2026

भुगतान अधूरा, खेत बर्बाद… भारतमाला प्रोजेक्ट में किसानों का फूटा गुस्सा; DBL कंपनी पर वादाखिलाफी के आरोप

Dhamtari Bharatmala Project: धमतरी जिले के किसानों ने निर्माण एजेंसी पर वादाखिलाफी के गंभीर आरोप…

April 20, 2026

Amethi Police Encounter: पुलिस और बदमाश में मुठभेड़, बदमाश के पैर में लगी गोली; हथियारों का जखीरा बरामद

Amethi Police Encounter: अमेठी में आज पुलिस और बदमाश में मुठभेड़ हुई. जिसमें शातिर बदमाश…

April 20, 2026

बाराबंकी का ‘डॉन’ बनने निकला था राजू, रायबरेली पुलिस ने निकाल दी सारी हेकड़ी; लहूलुहान हुआ गैंगस्टर

Uttar Pradesh News: 25 हजार रुपये का इनामी गैंगस्टर राजू पुलिस की जवाबी फायरिंग में…

April 20, 2026