84
Amethi Police Encounter: अमेठी में आज सुबह पुलिस और बदमाश में मुठभेड़ हो गई. मुठभेड़ में शातिर बदमाश सनी पांडेय के पैर में गोली लगी जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सनी पांडेय के पास से एक तमंचा,एक जिंदा कारतूस,चोरी की बैटरी,झटका मशीन और एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है. सनी पांडेय पर 20 से अधिक गंभीर अपराधी मामले दर्ज हैं.
घायल बदमाश इसी थाना क्षेत्र के बेलखरी गांव का रहने वाला है.
दरअसल ये पूरा मामला संग्रामपुर थाना क्षेत्र के बेलखरी विशेषरगंज मार्ग का है.जहां देर रात ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत पुलिस चेकिंग कर रही थी.इसी बीच एक बाइक सवार आता दिखा जिसे पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो बाइक सवार ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी.जवाबी फायरिंग में बाइक सवार के पैर में गोली लगी. बाइक सवार की पहचान इसी थाना क्षेत्र के घिसियावन पांडेय का पुरवा बेलखहरी गांव के रहने वाले सनी पांडे पुत्र शंभू नाथ पांडे के रूप में हुई.आनन फानन में घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है.
पुलिस ने दी जानकारी
बदमाश के पास से एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस, चोरी की बैटरी,झटका मशीन और वारदातों में इस्तेमाल की जाने वाली मोटरसाइकिल बरामद हुई है. घायल बदमाश सनी पांडेय हिस्ट्रीशीटर अपराधी है जिस पर 20 गंभीर आपराधिक मामले दर्ज है. पूरे मामले पर अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि देर रात ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत संदिग्ध वाहनों और संदिग्धों की चेकिंग की जा रही थी.इसी बीच एक बाइक सवार आता दिखा .पुलिस टीम ने जब उसे रोकने की कोशिश की तो उसने जान मारने की नीयत से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी.जवाबी फायरिंग में युवक के पैर में गोली लगी. घायल की पहचान सनी पांडे के रूप में हुई जिस पर 20 गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं.
Disclaimer: The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.