Home > छत्तीसगढ़ > भुगतान अधूरा, खेत बर्बाद… भारतमाला प्रोजेक्ट में किसानों का फूटा गुस्सा; DBL कंपनी पर वादाखिलाफी के आरोप

भुगतान अधूरा, खेत बर्बाद… भारतमाला प्रोजेक्ट में किसानों का फूटा गुस्सा; DBL कंपनी पर वादाखिलाफी के आरोप

Dhamtari Bharatmala Project: धमतरी जिले के किसानों ने निर्माण एजेंसी पर वादाखिलाफी के गंभीर आरोप लगाए हैं. दरअसल, किसानों ने सड़क परियोजना के तहत भूमि दी थी, लेकिन इसका न तो पूर्ण भुगतान किया गया और न ही जमीन को कृषि योग्य बनाया गया है.

By: Preeti Rajput | Published: April 20, 2026 10:41:03 AM IST



Dhamtari Bharatmala Project: धमतरी भारतमाला सड़क परियोजना के तहत भूमि देने वाले किसानों ने निर्माण एजेंसी पर वादाखिलाफी के गंभीर आरोप लगाए हैं. मामला धमतरी जिले के मगरलोड विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बिरझुली के आश्रित ग्राम केवराडीही का है, जहां के 14 किसानों ने अपनी कृषि भूमि तीन वर्ष की लीज पर दिलीप बिल्डकॉन लिमिटेड (DBL) को सौंपी थी.
किसानों के अनुसार, लीज अनुबंध के दौरान कंपनी द्वारा समय पर भुगतान एवं कार्य पूर्ण होने के बाद भूमि को पूर्व स्थिति में लौटाने का आश्वासन दिया गया था. लेकिन निर्धारित अवधि समाप्त होने के बाद भी न तो पूर्ण भुगतान किया गया और न ही जमीन को कृषि योग्य बनाया गया है.

भुगतान अटका, खेत बने मलबे का ढेर

किसानों का आरोप है कि लीज अवधि समाप्त हुए एक वर्ष से अधिक समय बीत चुका है, इसके बावजूद अंतिम वर्ष की राशि लंबित है. वहीं खेतों में अब भी गिट्टी, कंकड़ और निर्माण सामग्री का अंबार लगा हुआ है, जिससे खेती पूरी तरह बाधित हो गई है. पीड़ित किसानों का कहना है कि तीन साल का एग्रीमेंट था, लेकिन चार साल बाद भी न मटेरियल हटाया गया और न ही भुगतान हुआ. प्रशासन के पास कई बार शिकायत की, पर सुनवाई नहीं हुई.

प्रशासनिक दरवाजों से निराश

समस्या के समाधान के लिए किसानों ने एसडीएम, तहसील कार्यालय सहित विभिन्न प्रशासनिक स्तरों पर गुहार लगाई, लेकिन ठोस कार्रवाई नहीं होने पर अब सभी किसान जिला कलेक्टर के पास पहुंचे हैं. किसानों ने लिखित आवेदन सौंपकर बकाया भुगतान, भूमि को पुनः कृषि योग्य बनाने तथा कंपनी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है. 
Disclaimer: The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy. 

Advertisement