Categories: दिल्ली

Diwali 2025: दिवाली पर कितने दिल जला सकेंगे पटाखे? पहले से ही जान लें ये जरुरी नियम, वरना भरते रह जाएंगे हजारों का जुर्माना!

Diwali Firecracker rules: दिवाली से पहले एनसीआर में दिल्ली पुलिस ने केवल 18 से 20 अक्टूबर तक ग्रीन पटाखों की बिक्री की इजाजत दी है. साथ ही पटाखें फोड़ने की समय सीमा और नियम भी निर्धारित किए गए हैं.

Published by Preeti Rajput

Diwali Firecracker rules 2025:  दिवाली (Diwali 2025) आते ही राजधानी दिल्ली (Delhi Pollution) में प्रदूषण को लेकर सख्त नियम लागू कर दिए गए हैं. दिल्ली पुलिस ने पटाखो को लेकर बड़ा एलान किया है. अब एनसीआर (Delhi NCR) में सिर्फ नीरी (NEERI) से प्रमाणित ग्रीन पटाखे ही बेचे जाएंगे और जो इस नियम को नहीं मानेगा उस पर कड़ा जुर्माना लगाया जाएगा. इसके साथ ही पटाखे जलाने की समय सीमा भी बताई गई है. 

दिल्ली में पटाखों के लिए सख्त नियम

दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने साफ तौर पर कह दिया है कि- राजधानी में केवल 18 अक्टूबर से 20 अक्टूबर, 2025 तक ही ग्रीन पटाखों की बिक्री की जा सकती है. केवल इन तीन दिन ही पटाखे बेचे जा सकते हैं, अगर कोई इससे पहले या बाद में बेचता है, उसे जुर्माना चुकाना होगा. इन तीन दिनों के लिए समय सीमा भी निर्धारित की गई है. दिल्ली पुलिस के विधि विभाग ने आदेश जारी करते हुए एक खास गश्त करने के लिए दल बनाने के भी निर्देश दिया है. ताकी कोई भी किसी भी तरह की नियमों का अवेहलना ना कर सकें. उनका काम यह सुनिश्चित करना होगा कि हर पटाखा नीरी द्वारा प्रमाणित हो साथ ही सभी पर QR कोड भी लगा हो. 

पराली जलाने से लेकर पटाखों तक पर सख्ती, अगर Delhi-NCR वालों ने नहीं मानी बात…फिर लिया जाएगा ये एक्शन

Related Post

कितने दिन जला सकते हैं पटाखे?

दिल्ली पुलिस ने बताया कि- अगर पटाखों पर QR कोड नहीं होगा या जो नीरी द्वारा प्रमाणित नहीं होगा तो उन्हें जब्त कर लिया जाएगा. साथ ही इनकी बिक्री करने वालो को हजारों का जुर्माना भी भरना होगा. यहां तक की उनका लाइसेंस भी रद्द किया जा सकता है. दिल्ली पुलिस ने आगे कहा कि- इन ग्रीन पटाखों को सिर्फ सीमित समय में जलाया जा सकता है. दिवाली से एक दिन पहले और दिवाली के दिन सुबह 6 से 7 बजे तक पटाखे जलाने की इजाजत है. वहीं रात को 8 से 10 बजे के बीच पटाखे जलाए जाएंगे. अगर कोई इस समय के बाद पटाखे जलाएगा तो उसे भारी नुकसान चुकाना पड़ सकता है. ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स जैसे ई-कॉमर्स साइट्स पर पटाखों की बिक्री की पाबंदी लगा दी गई है.  

Delhi-NCR Weather: दिवाली से पहले दिल्ली की हवा हुई ज़हरीली! जानिए धनतेरस पर आज कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

Preeti Rajput
Published by Preeti Rajput

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026