Categories: दिल्ली

एयरपोर्ट जैसी एंट्री, हाईटेक सुविधाएं…नई दिल्ली रेलवे स्टेशन बनेगा वर्ल्ड क्लास हब; जनता को मिलेगी बड़ी राहत

Delhi Railway Project: इस प्रोजेक्ट का सबसे बड़ा आकर्षण करीब 5 किलोमीटर लंबी एलिवेटेड रोड होगी, जो जमीन से ऊपर बनाई जाएगी.

Published by Shubahm Srivastava

New Delhi Railway Station Redevelopment: राजधानी का सबसे व्यस्त रेलवे स्टेशन अब पूरी तरह बदलने जा रहा है. नई दिल्ली रेलवे स्टेशन (New Delhi Railway Station) को एयरपोर्ट जैसा मॉडर्न और हाईटेक बनाने की तैयारी है, जिससे यात्रियों को तेज, आरामदायक और सुविधाजनक सफर का अनुभव मिलेगा. हर दिन लाखों यात्रियों की आवाजाही वाले इस स्टेशन को अब वर्ल्ड क्लास ट्रांसपोर्ट हब में बदला जाएगा. इस प्रोजेक्ट का उद्देश्य सिर्फ इंफ्रास्ट्रक्चर सुधारना ही नहीं, बल्कि पूरे ट्रैवल अनुभव को अपग्रेड करना है.

एलिवेटेड रोड से ट्रैफिक जाम में राहत

इस प्रोजेक्ट का सबसे बड़ा आकर्षण करीब 5 किलोमीटर लंबी एलिवेटेड रोड होगी, जो जमीन से ऊपर बनाई जाएगी. इसके जरिए यात्री सीधे स्टेशन के एंट्री पॉइंट तक पहुंच सकेंगे. इससे स्टेशन के आसपास लगने वाले भारी ट्रैफिक जाम में बड़ी राहत मिलेगी. खासकर पीक आवर्स में यह व्यवस्था समय बचाने और भीड़ कम करने में मददगार होगी.

एयरपोर्ट जैसे एप्रन एरिया और आधुनिक भवन

स्टेशन के दोनों ओर एयरपोर्ट की तरह एप्रन एरिया विकसित किया जाएगा, जहां वाहन आसानी से यात्रियों को छोड़ और ले सकेंगे. इससे कनॉट प्लेस जैसे व्यस्त इलाकों में ट्रैफिक का दबाव कम होगा. इसके साथ ही स्टेशन पर बड़े और आधुनिक भवन बनाए जाएंगे, जिनमें पार्किंग, वेटिंग एरिया, रिटेल शॉप्स और अन्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी. 20 से अधिक मंजिल के आइकॉनिक टावर भी इस प्रोजेक्ट का हिस्सा होंगे, जो दिल्ली की नई पहचान बन सकते हैं.

एयर कॉन्कोर्स और अंडरग्राउंड कनेक्टिविटी

इस प्रोजेक्ट की सबसे खास सुविधा एयर कॉन्कोर्स होगी, जो रेलवे ट्रैक के ऊपर बना एक बड़ा कवर एरिया होगा. यात्री यहां से बिना भीड़-भाड़ के अपने प्लेटफॉर्म तक आसानी से पहुंच सकेंगे. इसके अलावा, भीड़ नियंत्रण के लिए अंडरग्राउंड सबवे बनाए जाएंगे, जो यात्रियों को सीधे मेट्रो, बस और अन्य ट्रांसपोर्ट से जोड़ेंगे. इससे स्टेशन परिसर में भीड़ कम होगी और आवाजाही ज्यादा सुगम बनेगी.

Related Post

मल्टी-मॉडल हब और पर्यावरण पर फोकस

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन को मल्टी-मॉडल ट्रांसपोर्ट हब के रूप में विकसित किया जाएगा, जहां ट्रेन, मेट्रो, बस और टैक्सी जैसी सुविधाएं एक ही जगह पर उपलब्ध होंगी. आने और जाने वाले यात्रियों के रास्ते अलग-अलग होंगे, जिससे भीड़भाड़ कम होगी.

साथ ही, इस प्रोजेक्ट में पर्यावरण का भी खास ध्यान रखा गया है. इमारतों को इस तरह डिजाइन किया जाएगा कि प्राकृतिक रोशनी और हवा का अधिक उपयोग हो, जिससे ऊर्जा की खपत कम हो और पर्यावरण पर सकारात्मक प्रभाव पड़े.

Delhi fire accident: दिल्ली के बुध विहार में भीषण आग, जिंदा जले दंपती और मासूम, 6 दमकल गाड़ियों ने पाया काबू

Shubahm Srivastava

Recent Posts

अब सड़क पर कुत्ता घुमाया तो भरना पड़ेगा जुर्माना! नगर निगम का बड़ा फैसला

Dog walking ban: नगर निगम के अनुसार, कोई भी व्यक्ति अब अपने पालतू कुत्ते को…

April 15, 2026

IPL का ग्लोबल गेम प्लान—अब ऑस्ट्रेलिया में भी बजेगा डंका! समझें क्या है BCCI का प्लान

Indian Premier League: इस पहल को एडिलेड ओवल के डिपार्टमेंट जेमी ब्रिग्स और साउथ ऑस्ट्रेलियन…

April 15, 2026

CBSE 10th Result 2026: 500 में 500… गुरुग्राम के तनय श्रीवास्तव ने रचा इतिहास; CBSE 10वीं में किया कमाल

CBSE Class 10 results 2026: एमिटी इंटरनेशनल स्कूल के छात्र तनय श्रीवास्तव ने 500 में…

April 15, 2026

3 साल, 3 महिलाएं फरार और गुड्डू मुस्लिम…अतीक केस में आज भी छिपे हुए हैं कई रहस्य

Shaista and Atique ahmed: हत्या के बाद से ही शाइस्ता परवीन, आयशा नूरी और ज़ैनबफरार…

April 15, 2026

मोदी सरकार ने दी राघव चड्ढा को Z सुरक्षा, लेकिन AAP में सवाल! क्या है पूरा मामला?

Raghav Chadha News: आम आदमी पार्टी ने खुद अपने सांसद राघव चड्ढा पर संसद में…

April 15, 2026

Video: PSL की तारीफ सिर्फ पैसों के लिए…IPL को फिल्म बताने वालों को पूर्व पाक खिलाड़ी का करारा जवाब

ipl vs psl: शहजाद ने कहा कि पीएसएल में ज्यादातर वे खिलाड़ी नजर आते हैं…

April 15, 2026