पाकिस्तान की साजिश नाकाम, दिल्ली पुलिस ने किया हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़; जानें लॉरेंस बिश्वोई से कनेक्शन

Delhi Police busted Pakistani conspiracy: दिल्ली क्राइम ब्रांच ने पाकिस्तान की ओर से भारत भेजे गए अत्याधुनिक हथियारों की खेप बरामद की है. इस तरह एक बड़े इंटरनेशनल हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है.

Published by JP Yadav

Delhi Police Busted Pakistani Conspiracy: दुश्मन देश पाकिस्तान लगातार भारत के खिलाफ साजिशें रच रहा है. वह इस कोशिश में रहता है कि भारत में अशांति फैले, इसके लिए वह लगातार भारत विरोध अभियान में सक्रिय भी रहता है. पिछले 48 घंटे के दौरान पाकिस्तान की 2 करतूत का खुलासा हुआ है. पहले मामले में भारतीय खुफिया एजेंसियों ने पाकिस्तान से आए हथियारों की बड़ी खेप बरामद करते हुए इंटरनेशनल आर्म्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है. वहीं, दूसरा मामला राजस्थान के जैसलमेर जिले के रामगढ़ नहरी इलाके का है. यहां पर यानी भारत-पाकिस्तान सीमा के करीब एक संदिग्ध ड्रोन मिलने से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं. 

खेत में गिरा मिला पाकिस्तान का ड्रोन!

मिली जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तान का ड्रोन राजस्थान के जैसलमेर जिले के रामगढ़ नहरी इलाके में मिला, यह ड्रोन चक संख्या 3 सत्तार माइनर के पास गुरुवार दोपहर में खेत में मिला, जिसके बाद किसानों में हड़कंप मच गया. इसके बाद संबंधित किसान की सूचना पर रामगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची. कुछ देर बाद ही संबंधित सुरक्षा दल भी वहां गया. एजेंसियां इस बात की जांच कर रही हैं कि आखिर यह ड्रोन कैसे आया और क्या इसके जरिये कुछ खतरनाक साजिश तो नहीं थी. 

Related Post

जासूसी के लिए ड्रोन का इस्तेमाल!

शुरुआती जांच में पता चला है कि खेत में मिला ड्रोन सामान्य उपयोग वाला मॉडल नहीं है. इसका इस्तेमाल निगरानी या जासूसी के लिए किया जाता है. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, खेत में गिरने के बाद ड्रोन कुछ दूर तक मिट्टी में घिसटता दिखा. बावजूद इसके ड्रोन के पंख और पीछे का हिस्सा सुरक्षित है. जांच अधिकारियों को आशंका है कि पाकिस्तान की ओर से जासूसी के लिए यह ड्रोन भेजा गया है.  इनके पास से 10 विदेशी महंगी पिस्टल और 92 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं.

4 आरोपी गिरफ्तार

वहीं, दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच (Delhi Police Crime Branch) ने एक बड़े इंटरनेशनल हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया है. बताया जा रहा है कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI की ओर से हथियारों की खेप बरामद की गई है. आरोप है कि  पाकिस्तान की ओर से हथियार ड्रोन के जरिये पंजाब भेजे गए थे. इस मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं. मिली जानकारी के  मुताबिक, ये हथियार लॉरेश विश्नोई, बम्बिहा, गोगी , हिमाशु भाऊ गैंग को सप्लाई होने वाले थे. यहां पर बता दें कि लॉरेंस बिश्वोई देश के सबसे खतरनाक गैंग में से एक है. इस गैंग पर कई नामी लोगों की हत्या का भी आरोप है, जिनमें से एक सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या शामिल है. 

JP Yadav

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026