Kolkata Gangrape: बंगाल में एक बार फिर झकझोर कर रख देने वाला गैंगरेप का मामला सामने आ रहा है। जानकारी के मुताबिक ये हैवानियत से भरी घटना दक्षिण कोलकाता के हरिदेवपुर इलाके की है। बताया जा रहा है कि यहां रहने वाली एक 20 साल की लड़की के साथ उसके दो परिचितों ने दुष्कर्म किया। बुरी हालत में घर पहुंची लड़की ने अपने परिवार को इस पूरी घटना की जानकारी दी। आपकी जानकारी के लिए बता दें, शनिवार रात परिजनों ने नजदीकी थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस का कहना है कि मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और आरोपियों की तलाश जारी है। आरोप है कि दोनों युवकों ने लड़की को जन्मदिन मनाने के लिए बुलाया था। इसके बाद दोनों ने उसके साथ बलात्कार भी किया।
कुछ महीने पहले ही बने थे दोस्त
जानकारी के मुताबिक, लड़की कुछ महीने पहले चंदन मलिक नाम के एक शख्स से मिली थी। उसने खुद को दक्षिण कोलकाता की एक बड़ी दुर्गा पूजा समिति का प्रमुख बताया था। इसके बाद चंदन ने लड़की को दीप नाम के एक दूसरे व्यक्ति से मिलवाया। आरोप है कि दोनों ने लड़की को पूजा समिति में शामिल करवाने का झांसा देकर उसे ठगा। वहीं खबर ये भी है कि, दोनों आरोपी अक्सर लड़की से बात करते थे। शुक्रवार को लड़की का जन्मदिन था। चंदन और दीप पीड़िता को जन्मदिन मनाने के बहाने दक्षिण कोलकाता के रीजेंट्स पार्क इलाके में एक फ्लैट में ले गए। जहां पहले उन्होंने खाना खाया और फिर जब लड़की ने घर जाने की बात कही, तो आरोपियों ने दरवाज़ा बंद कर दिया और फिर उसके साथ घिनौना काम किया।
जल्लाद निकले BJP सांसद की बहन के ससुराल वाले, डंडे से मारा, जान से मारने के भी कोशिश: Video Viral
महिला ने बताई आपबीती
जिसके बाद, महिला ने किसी तरह वहां से भागने का प्रयास किया। जिसके बाद उसने घर पहुंचकर अपने परिवार को घटना की जानकारी दी। बताया जा रहा है कि ये घटना शुक्रवार की है, लेकिन शिकायत शनिवार रात को दर्ज कराई गई। पुलिस ने इस बात की भी जानकारी दी कि हरिदेवपुर इलाके से सामूहिक बलात्कार की शिकायत मिली है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
ट्रंप के नए चेहरे का शशि थरूर ने किया पर्दाफाश, बोले-नए लहजे का सावधानी से स्वागत