Bihar Chunav 2025: पवन सिंह ने खेसारी लाल यादव को दी ऐसी शुभकामना, लोगों का जीत लिया दिल

छपरा विधानसभा सीट को लेकर भोजपुरी स्टार और भाजपा नेता पवन सिंह का खेसारी लाल यादव पर दिया गया बयान चर्चा में है. पवन सिंह ने कहा कि उनके लिए पार्टी का आदेश सर्वोपरि है, साथ ही उन्होंने खेसारी को शुभकामनाएं भी दीं. उनके इस संतुलित और शालीन बयान की उनके समर्थक जमकर सराहना कर रहे हैं. जानिए पूरा मामला.

Published by Shivani Singh

छपरा की राजनीति में अब स्टारडम और सियासत आमने-सामने है। भोजपुरी इंडस्ट्री के दो बड़े चेहरे, पवन सिंह और खेसारी लाल यादव अब चुनावी मैदान में चर्चा के केंद्र बन गए हैं. राजद की ओर से खेसारी को टिकट मिलने के बाद माहौल गरम तो हुआ, लेकिन भाजपा नेता और सुपरस्टार पवन सिंह ने हैरान करने वाला बयान देकर राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी. पवन सिंह ने कहा कि उनके लिए रिश्ते भी ज़रूरी हैं, मगर पार्टी का आदेश उनके लिए सर्वोपरि है. साथ ही उन्होंने खेसारी के लिए शुभकामनाएँ भी भेजीं. 

मेरे लिए रिश्ते मायने रखते हैं

दरअसल, भाजपा नेता और भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह ने अभिनेता खेसारी लाल यादव को छपरा विधानसभा सीट से राजद द्वारा टिकट दिए जाने पर कहा, “मेरे लिए रिश्ते मायने रखते हैं, और पार्टी का आदेश सर्वोपरि है. मुझे जो भी आदेश मिलता है, मैं उसे नजरअंदाज नहीं कर सकता, लेकिन मैं उन्हें (खेसारी लाल यादव) शुभकामनाएं देता हूं”

Tejpratap Yadav: नाचने वाला देगा नौकरी! महुआ से शुरू हुई ‘राजनीतिक फिल्म’ ने बढ़ाया चुनावी रोमांच

Related Post

प्रशंसकों का दिल जीत लिया

 उनकी यह बात “रिश्ता अपनी जगह है, लेकिन पार्टी का आदेश सर्वोपरि” ने उनके समर्थकों के दिल को छू लिया. सोशल मीडिया पर उनके फैन लगातार उनकी तारीफ कर रहे हैं और कह रहे हैं कि पवन सिंह ने इस बयान से फिर एक बार यह दिखा दिया कि वे स्टार होने के साथ-साथ ज़मीन से जुड़े इंसान भी हैं. उनके इस रवैये ने उनके प्रशंसकों का दिल जीत लिया है.

‘सूरजभान नहीं, अनंत जिम्मेदार!’- दुलारचंद के परिवार का चौंकाने वाला दावा, लगाये बड़े आरोप

Shivani Singh

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026