Bihar Chunav: चुनावों से पहले महागठबंधन में आई बड़ी दरार, इस सहयोगी पार्टी ने तोड़ा नाता, अब अकेले लड़ेगी चुनाव

Bihar Election News: झारखंड में सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने शनिवार को गठबंधन से अलग होकर बिहार चुनाव स्वतंत्र रूप से लड़ने का एलान किया.

Published by Shubahm Srivastava

JMM Bihar Election: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले महागठबंधन को बड़ा झटका लगा है. असल में शनिवार को झारखंड में सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने  शनिवार को गठबंधन से अलग होकर बिहार चुनाव स्वतंत्र रूप से लड़ने का एलान किया. झामुमो महासचिव और प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने बताया कि पार्टी बिहार की छह विधानसभा सीटों — चकाई, धमदाहा, कटोरिया (एसटी), मनिहारी (एसटी), जमुई और पीरपैंती — पर अपने उम्मीदवार उतारेगी. इन सभी सीटों पर दूसरे चरण में 11 नवंबर को मतदान होगा.

बिहार विधानसभा की 243 सीटों पर मतदान 6 और 11 नवंबर को होना है, जबकि मतगणना 14 नवंबर को होगी. झामुमो ने चुनाव प्रचार के लिए 20 स्टार प्रचारकों की सूची भी जारी की है, जिसमें झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सबसे आगे रहेंगे.

JMM ने क्या कुछ कहा?

पार्टी के प्रवक्ता भट्टाचार्य ने कहा कि झामुमो ने शुरू में महागठबंधन के साथ चुनाव लड़ने की इच्छा जताई थी और सीटों की मांग भी की थी, लेकिन गठबंधन की ओर से अब तक सीटें आवंटित नहीं की गईं. इस कारण पार्टी ने मजबूर होकर स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ने का निर्णय लिया. उन्होंने कहा कि नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, इसलिए महागठबंधन को अब इस विषय पर स्पष्ट रुख अपनाना चाहिए था.

Bihar Election 2025: बिहार के चुनावी दंगल में Congress ने उतारे अपने ‘धुरंधर’, राजद ने पलटा सियासी खेल; NDA-गठबंधन की बढ़ी टेंशन!

Related Post

पार्टी ने याद दिलाए 2019 के चुनाव

भट्टाचार्य ने यह भी याद दिलाया कि 2019 के झारखंड विधानसभा चुनाव में झामुमो ने अपने सहयोगियों — कांग्रेस, राजद और भाकपा (माले) — को सम्मानजनक हिस्सेदारी दी थी. उन्होंने कहा कि झामुमो ने राजद को झारखंड में सात सीटें दी थीं, हालांकि राजद केवल एक सीट (चतरा) जीत पाई थी. इसके बावजूद झामुमो ने गठबंधन धर्म निभाते हुए उस विधायक को मंत्री पद दिया. इसी तरह 2024 के चुनाव में भी झामुमो ने राजद को अपनी सीटों का पांच प्रतिशत हिस्सा सौंपा था.

भाजपा को नहीं मिलेगा कोई फायदा – JMM

उन्होंने कहा कि झामुमो भाजपा के खिलाफ मजबूत चुनावी रणनीति रखता है और गठबंधन की कमजोरियों का फायदा विपक्ष नहीं उठाने देना चाहता. पार्टी का मानना है कि बिहार की कई सीटों पर उसकी उपस्थिति महागठबंधन के लिए निर्णायक साबित हो सकती थी. इसलिए यदि समय रहते सीटों पर सहमति नहीं बनती, तो पार्टी अपने दम पर मैदान में उतरकर अपनी राजनीतिक ताकत दिखाएगी.

इस फैसले से बिहार चुनाव में महागठबंधन को झटका लगा है, क्योंकि झामुमो की अलग राह भाजपा को अप्रत्यक्ष रूप से लाभ पहुंचा सकती है.

35 लाख का सोना, करोड़ों की कारें! Khesari Lal की संपत्ति जानकर दंग रह जाएंगे

Shubahm Srivastava

Recent Posts

Aaj Ka Mausam: पसीने छुड़ाएगी गर्मी या बारिश देगी राहत? जानें कैसा रहेगा दिल्ली से लेकर बिहार तक का मौसम

Today Weather: दिल्ली से लेकर यूपी तक का मौसम अब अपना मिजाज बदलने लगा है.…

March 6, 2026

Chanakya Niti: शादी करने के लिए सुंदर लड़की में होने चाहिए ये 5 और गुण, वरना कर दें इन्कार

Chanakya Niti: शादी के लिए लड़की का चयन करने के दौरान बहुत सी बातों का ध्यान…

March 5, 2026

CBSE Board Exams 2026: मिडिल ईस्ट के 7 देशों में सीबीएसई कक्षा 10 की परीक्षाएं रद्द, 12वीं की स्थगित

CBSE Board Exams 2026: मध्य पूर्व के देशों में जारी तनावपूर्ण हालात को देखते हुए…

March 5, 2026

OTT Release: ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का तड़का, अनिल कपूर से प्रभास तक की फिल्में-सीरीज करेंगी धमाकेदार एंट्री

OTT Release: मार्च 2026 का पहला हफ्ता ओटीटी दर्शकों के लिए मनोरंजन से भरपूर रहने…

March 5, 2026

‘एक दम गुड़िया जैसी…’, सुनिता अहुजा से पहले इस एक्ट्रेस के दिवाने थे गोविंदा खुद किया खुलासा…!

Govinda: एक्टर गोविंदा ने एक इंटरव्यू में स्वीकार किया कि करियर के शुरुआती दौर में…

March 5, 2026