Bihar Election 2025: बिहार में सीएम नीतीश कुमार को बड़ा झटका, JDU के साथ-साथ LJP के नेता RJD में शामिल

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025: बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बड़ा झटका लगा है. तेजस्वी यादव की मौजूदगी में जेडीयू के वरिष्ठ नेता आरजेडी में शामिल हो गए हैं. इस मौके पर उन्होंने कहा कि अब हमारे चाचा अचेत अवस्था में हैं.

Published by Hasnain Alam

Bihar Assembly Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए आज (10 अक्टूबर) से नामांकन शुरू हो गया है. दूसरी तरफ नेताओं के दल बदलने का दौर भी जारी है. इसी कड़ी में शुक्रवार को जेडीयू के नेता और पुर्णिया के पूर्व सांसद संतोष कुमार कुशवाहा के साथ-साथ घोसी के पूर्व विधायक राहुल शर्मा, लोजपा के नेता अजय कुशवाहा और बांका से JDU सांसद गिरधारी प्रसाद यादव के पूत्र चाणक्य प्रकाश रंजन आरजेडी में शामिल हो गए.

बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष और राजद नेता तेजस्वी यादव की उपस्थिति में ये सभी नेता आरजेडी में शामिल हुए. इस मौके पर तेजस्वी यादव ने कहा कि मुझे विश्वास है कि इनके पार्टी में आने से दल मजबूत होगा और सामाजिक न्याय की विचारधारा भी मजबूत होगी. अब हमारे चाचा अचेत अवस्था में हैं. JDU और बिहार अब नीतीश कुमार नहीं चला रहे हैं बल्कि बीजेपी चला रही है.

बिहार चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू

बता दें कि दूसरी तरफ बिहार विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, लेकिन महागठबंधन के घटक दलों में सीट बंटवारे को लेकर पेंच फंसा है. मुख्यमंत्री और उप-मुख्यमंत्री पद के चेहरों पर संशय की स्थिति है. बिहार विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ पर्यवेक्षक अशोक गहलोत ने गुरुवार को सीट बंटवारे पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद यादव से मुलाकात नहीं हुई. मुलाकात का कार्यक्रम था, लेकिन अभी यह नहीं हुई है.

Related Post

साथ ही कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने कहा कि सीटों को लेकर बातचीत जारी है. वक्त आने पर फैसले के बाद में बता दिया जाएगा. उन्होंने यह भी कहा कि जल्द ही सीट बंटवारे को लेकर ऐलान कर दिया जाएगा. चुनाव के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ पर्यवेक्षक अधीर रंजन चौधरी भी पटना पहुंचे हुए हैं. उन्होंने सीट बंटवारे पर कहा कि हमारी रोज बड़ी मीटिंग चल रही है. जल्द फैसला होने वाला है.

 कोई भी पेच अटका नहीं है: तारिक अनवर

उन्होंने यह भी कहा कि सीट बंटवारे को लेकर कोई अंदरूनी झगड़ा नहीं है. हालांकि, मुख्यमंत्री और उप-मुख्यमंत्री फेस पर सवाल का जवाब दिए बगैर अधीर रंजन चौधरी निकल गए. महागठबंधन में सीट बंटवारे पर कांग्रेस सांसद तारिक अनवर ने कहा कि कोई भी पेच अटका नहीं है. हम लगातार बातचीत कर रहे हैं और सब कुछ सुचारू रूप से चल रहा है. जल्दबाजी करने की कोई जरूरत नहीं है, क्योंकि हमारे पास अभी पर्याप्त समय है.

यह भी पढ़ें- बिहार चुनाव के लिए नामांकन शुरू, NDA और महागठबंधन में अब तक नहीं हुआ सीटों का बंटवारा, कहां फंसा पेंच?,

Hasnain Alam

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026