Bihar Chunav 2025: LJPR, HAM और RLSP को बिहार में कौन-कौन सी सीटें मिलीं?

NDA seat sharing: एनडीए (NDA) में सीटों के बंटवारे की घोषणा हो गई है. चलिए देख लेते हैं कि लोजपा (आर) हम 6 और रालोद को कौन-कौन सी सीटें मिली.

Published by Shubahm Srivastava

NDA Seat Sharing In Bihar: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए एनडीए (NDA) में सीटों के बंटवारे की घोषणा हो गई है। लोजपा (आर) प्रमुख चिराग पासवान और बिहार भाजपा चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने एक्स पर सीटों के बंटवारे की जानकारी पोस्ट की. इस फॉर्मूले के तहत, भाजपा (BJP) 101 सीटों, जदयू 101, लोजपा (आर) 29, हम 6 और रालोद 6 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. 

इसका मतलब है कि भाजपा और जदयू बराबर सीटों पर चुनाव लड़ेंगे. लंबी जद्दोजहद के बाद सीटों के बंटवारे की घोषणा की गई है. गौर करने वाली बात ये है कि NDA में इस बार चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (आर) को मिली सीटें ने सभी का ध्यान खींचा है. 

राघोपुर से हार जाएंगे Tejashwi Yadav, प्रशांत किशोर के दावों में कितना दम? यहां जानिए!

सीटों के बंटवारे की अंदरूनी कहानी

गौरतलब है कि जेडीयू ने एनडीए में सीटों के बंटवारे की ज़िम्मेदारी भाजपा को सौंपी थी. भाजपा नेता प्रधान, नित्यानंद राय, केशव प्रसाद मौर्य और विनोद तावड़े पिछले चार-पांच दिनों से चिराग पासवान, जीतन राम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा से लगातार बातचीत कर रहे हैं और उनकी चिंताओं को दूर करने का प्रयास कर रहे हैं.

चिराग पासवान अपनी पसंद की कुछ सीटों की मांग कर रहे थे. काफी विचार-विमर्श के बाद, भाजपा ने चिराग पासवान को तीन सीटें दी हैं: हिसुआ, गोविंदगंज और ब्रह्मपुर. इसके अलावा, हम और आरएलएम को बराबर सीटें देकर, उन्होंने यह दिखाने की कोशिश की है कि पार्टी के भीतर कोई बड़ा या छोटा दल नहीं है.

Related Post

चलिए नजर डाल लेते हैं कि लोजपा (आर), हम और रालोद के पाले में कौन-कौन सी सीटें आई-

चिराग पासवान के खाते की 29 सीटें-

बखरी,साहिबपुर, कमाल, तारापुर, रोसड़ा, राजापाकड़, लालगंज, हायघाट, गायघाट, एकमा, मढ़ौरा, अगिआंव, ओबरा, अरवल, गया, हिसुआ,फतुआ, दानापुर, ब्रह्रपुर, राजगीर, कदवा, सोनबरसा, बलीरामपुर, हिसुआ, गोविंदपुर, सिमरी बख्तियारपुर, मखदूम, कसबा, सुगौली, मोरवा

उपेंद्र कुशवाहा की 6 सीटें-

सासाराम, उजियारपुर, दिनारा, मधुबनी, बाजपट्टी, महुआ 

जीतन राम पार्टी की सीटें-

सिकंदरा, कुटुंबा, बराचट्टी, इमामगंज, टेकारी, अतरी

बिहार में अब कोई बड़ा भाई नहीं, NDA में कैसे हुआ सीटों का बंटवारा, जानें इनसाइड स्टोरी

Shubahm Srivastava

Recent Posts

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026