Categories: व्यापार

दुनिया के इन देशों में सोने का भंडार! क्या इस लिस्ट में शामिल है भारत का नाम? यहां जानें पूरी रिपोर्ट

Gold News: दुनिया भर के केंद्रीय बैंक अपनी अर्थव्यवस्थाओं को स्थिर करने के लिए अपने स्वर्ण भंडार में तेजी से वृद्धि कर रहे हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि विश्व स्वर्ण परिषद की एक हालिया रिपोर्ट के मुताबिक, स्वर्ण भंडार के मामले में भारत भी दुनिया के 10 देशों में शामिल हो गया है.

Published by Heena Khan

Top Gold Holding Countries: दुनियाभर में अब सोने की होड़ शुरू हो गई है. हर देश अब पैसों से नहीं बल्कि सोने से अपनी तिजोरियां भर रहा है. आर्थिक अनिश्चितता के इस दौर में, दुनिया भर के केंद्रीय बैंक अपनी अर्थव्यवस्थाओं को स्थिर करने के लिए अपने स्वर्ण भंडार में तेजी से वृद्धि कर रहे हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि विश्व स्वर्ण परिषद की एक हालिया रिपोर्ट के मुताबिक, स्वर्ण भंडार के मामले में भारत भी दुनिया के 10 देशों में शामिल हो गया है.

सोने का भंडार क्यों जमा कर रहा हर देश?

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जब वैश्विक अर्थव्यवस्था में उतार-चढ़ाव होता है, तो केंद्रीय बैंक अपनी मुद्राओं की सुरक्षा के लिए सोने को एक “सुरक्षित आश्रय” मानते हैं. किसी देश के पास जितना अधिक स्वर्ण भंडार होता है, उसकी वित्तीय प्रणाली में उसका विश्वास उतना ही अधिक होता है. और कहीं न कहीं वो देश मजबूत भी होता है. इतना ही नहीं यह न केवल एक कीमती धातु है, बल्कि किसी देश की आर्थिक संप्रभुता और शक्ति का प्रतीक भी है.

Related Post

इन देशों के पास है सोने का भंडार

वैश्विक अर्थव्यवस्था में कुछ देशों के पास सोने का विशाल भंडार है. ये भंडार उन्हें आर्थिक संकटों से निपटने में काफी मदद करता है. या यूँ कहें के उनके लिए एक रीढ़ की हड्डी का काम करता है. वहीं संयुक्त राज्य अमेरिका के पास सबसे बड़ा स्वर्ण भंडार है, जिसका 8,133.5 टन है, जो किसी भी अन्य देश से कहीं अधिक है. रिपोर्ट के अनुसार, 3,355.1 टन सोने के साथ जर्मनी दूसरे स्थान पर है. विभिन्न देशों के लिए वैश्विक वित्तीय संस्थान, अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ), 2,814.1 टन सोने के साथ तीसरे स्थान पर है. इटली 2,451.8 टन सोने के भंडार के साथ चौथे स्थान पर है. फ्रांस 2,436.8 टन सोने के भंडार के साथ पाँचवें स्थान पर है. वहीं, रूस ने भी हाल ही में अपने सोने के भंडार में उल्लेखनीय वृद्धि की है और 2,332.7 टन के साथ छठे स्थान पर है.

दिवाली के बाद सोने की कीमतों में लगातार गिरावट, भाव जानकर मन हो जाएगा खुश

Heena Khan
Published by Heena Khan

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026