Categories: व्यापार

Bank Holiday Today: आज बैंक बंद या खुला? जानिए किन राज्यों में छुट्टी? देखें पूरी लिस्ट

Bank Holiday Today 14 April 2026: आज मंगलवार 14 अप्रैल 2026 है. कई राज्यों में आज बैंक बंद है. इसलिए किसी भी काम के लिए बैंक जाने से पहले जान लीजिए कहीं आपके राज्य में बैंक बंद तो नहीं है.

Published by Preeti Rajput

Bank Holiday Today 14 April 2026: आज मंगलवार, 14 अप्रैल 2026 है. देश के कई राज्यों में आज बैंक अंबेडकर जयंती के कारण बंद हैं. कई राज्यों में अलग-अलग त्योहारों के कारण भी बैंक में छुट्टी है. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के छुट्टी कैलेंडर के अनुसार, पूरे देश में कभी भी एक साथ बैंक बंद नहीं होते हैं. यानी कुछ राज्यों में बैंक बंद होंगे, तो आज कुछ राज्यों में बैंक खुले भी होंगे. इसी वजह से बैंक जाने से पहले RBI की छुट्टियों की लिस्ट एक बार जरूर देख लेनी चाहिए. RBI हर साल छुट्टियों के लिए एक विस्तारिक लिस्ट जारी करता है. 

क्यों बंद हैं आज बैंक?

बता दें कि, अंबेडकर जयंती एक राजपात्रित छुट्टी है. यह दिन भारत के संविधान निर्माता डॉ. बी.आर. अंबेडकर की जयंती के रूप में मनाया जाता है. इसके अलावा आज बिजू, बुइसु उत्सव, तमिल नव वर्ष, बोहाग बिहू, चेइराओबा और बैसाखी जैसे क्षेत्रीय त्योहार भी हैं. जिसे बड़े समारोह के साथ मनाया जाता है. जिसके कारण आज कई राज्यों में सरकारी दफ़्तर, अदालतें और सरकारी स्कूल-कॉलेज भी बंद रहेगा.  NSE और BSE समेत शेयर बाजार भी बंद रहने वाले हैं. 

कहां-कहां बंद रहेंगे बैंक?

कोलकाता, लखनऊ, हैदराबाद, इम्फाल, जयपुर, जम्मू, कानपुर, मुंबई, नागपुर, पणजी, अगरतला, अहमदाबाद, बेलापुर, बेंगलुरु, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चेन्नई, देहरादून, गंगटोक, गुवाहाटी,  कोच्चि, पटना, रांची, श्रीनगर, तिरुवनंतपुरम और विजयवाड़ा जैसे शहरों में बैंक बंद रहेगी. 

Related Post

जब बैसाखी के दिन हुआ भीषण नरसंहार, पूरे देश में पसरा मातम; रूह कंपा देगा जलियांवाला बाग हत्याकांड

डिजिटल बैंकिंग रहेगी जारी

जानकारी के लिए बता दें कि, आज डिजिटल बैंकिंग सेवाएं बिना किसी रुकावट के चलती रहेंगी. ग्राहक इंटरनेट बैंकिग और WhatsApp बैंकिंग प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर सकते हैं. एटीएम सेवाएं, नकद निकासी, यूपीआई भुगतान और ऑनलाइन फंड ट्रांसफर भी आज जारी रहेंगे. जिससे जरूरी बैंकिंग काम नहीं रुकेंगे. 

खतरे की घंटी! होर्मुज पर संकट से भारत की ऊर्जा लाइफलाइन पर मंडराया खतरा; जानें किन चीजों पर पड़ेगा असर?

Preeti Rajput

Recent Posts

Nitish Kumar Program Bee Attack: नीतीश कुमार के कार्यक्रम में अफरा-तफरी, मधुमक्खियों ने किया अटैक; वायरल हुआ वीडियो

Nitish Kumar Program Bee Attack: बिहार के सीएम नीतीश कुमार के कार्यक्रम में उस समय…

April 14, 2026

Nitish Kumar’s resignation: आज नीतीश कुमार छोड़ेंगे CM की कुर्सी; बिहार में बदल जाएगा सत्ता का समीकरण; अब कौन होगा अगला मुख्यमंत्री?

Nitish Kumar's resignation: नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने जा रहे हैं. बिहार में…

April 14, 2026

Silver Price Today: मंगलवार को फीकी पड़ी चांदी, जानें आपके शहर में 1Kg सिल्वर का रेट

Silver Price Today 14 April 2026: अमेरिका-ईरान में फिर से युद्ध की संभावना के बीच…

April 14, 2026