Categories: व्यापार

PM Kisan Yojana Update: कब मिलेगी 21वीं किस्त? फटाफट चेक करें लेटेस्ट अपडेट

PM Kisan Yojana 21th Installment: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त अक्टूबर के आखिरी सप्ताह या नवंबर के पहले सप्ताह तक आ सकती है.

Published by Sohail Rahman

PM Kisan Yojana 21st installment: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM Kisan Samman Nidhi) योजना के तहत किसानों को सालाना ₹6,000 की आर्थिक सहायता मिलती है, जो तीन किस्तों में वितरित की जाती है. शुरुआत में ऐसी उम्मीद लगाई जा रही थी कि दिवाली से पहले 21वीं किस्त जारी कर दी जाएगी, लेकिन त्योहार खत्म होने के बाद भी किसानों के खातों में अभी तक पैसा नहीं पहुंचा है, ऐसे में किसानों के मन में यह सवाल उठ रहा है कि आखिर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त कब जारी की जाएगी?

कब तक आएगी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सरकार नवंबर के पहले या इस महीने के आखिरी हफ्ते में 21वीं किस्त जारी कर सकती है. हालांकि, केंद्र सरकार की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है. किसानों को सलाह दी जा रही है कि वे पीएम किसान पोर्टल या सीएससी केंद्र पर जाकर अपने खाते की स्थिति की जांच कर सकते हैं. पीएम किसान योजना (PM Kisan Yojana) का लाभ उठाने के लिए ई-केवाईसी (E-KYC) और आधार-बैंक लिंकिंग अनिवार्य है. जिन किसानों ने यह प्रक्रिया पूरी नहीं की है, उन्हें किस्त में देरी का सामना करना पड़ सकता है. किसान अपने बैंक या ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से ई-केवाईसी पूरा कर सकते हैं.

इसके अलावा, यदि आवेदन या केवाईसी प्रक्रिया के दौरान गलत दस्तावेज या जानकारी प्रदान की जाती है, तो भुगतान रोका जा सकता है.

यह भी पढ़ें :- 

Related Post

Golden Visa Alert : भारत में हर किसी को पसंद आ रहा माल्टा का गोल्डन वीजा, इस तरह करें अप्लाई

ई-केवाईसी कैसे पूरा करें?

किसान pmkisan.gov.in पर जाकर या अपने नजदीकी सीएससी केंद्र पर जाकर ओटीपी-आधारित ई-केवाईसी पूरा कर सकते हैं. आधार लिंकिंग के लिए किसानों को अपना आधार कार्ड, पते का प्रमाण और अपनी पासबुक की एक फोटोकॉपी बैंक में लानी होगी.

कैसे चेक करें पीएम किसान सम्मान निधि का स्टेटस?

नवंबर के पहले सप्ताह या अक्टूबर के आखिरी सप्ताह तक पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त आ सकती है। ऐसे में किसानों को अपना स्टेटस जरूर चेक करना चाहिए. जिससे उन्हें ये पता चल जाए कि उनके खाते में पैसे आएंगे या फिर नहीं.

  • सबसे पहले पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट  pmkisan.gov.in पर जाएं 
  • इसके बाद आपके सामने PM Kisan योजना का ऑनलाइन पोर्टल खुल जाएगा
  • होमपेज पर आपको ‘Know Your Status’ का विकल्प नजर आएगा, इस पर क्लिक करें
  • क्लिक करने के बाद एक नया पेज खुलेगा, जहां रजिस्ट्रेशन नंबर, मोबाइल नंबर और कैप्चा और OTP दर्ज करें.

यह भी पढ़ें :- 

8th Pay Commission News: सरकार ने आयोग के गठन की तैयारी की शुरू, यहां जानें- कब तक मिलेगा लाभ?

Sohail Rahman

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026