Categories: व्यापार

धनतेरस पर रिकॉर्ड तोड़ खरीदारी, लोगों ने महंगाई को दिखाया ठेंगा; मां लक्ष्मी का नाम लेकर खरीद डाला 1 लाख करोड़ का सामान

Dhanteras sales 2025: धनतेरस के मौक़े पर एक लाख करोड़ रुपये की खरीदारी हुई है. लोगों ने मंहगाई की फिक्र न करते हुए जमकर त्योहार पर खर्च किया है. इस दिन सोने और चांदी की ख़रीद साठ हज़ार करोड़ रुपये की रही.

Published by Preeti Rajput

Dhanteras 2025 Sales: धनतेरस(Dhanteras Sales) के मौके पर बाजारों में खूब भीड़ देखने को मिली. बाजारों में कदम रखने की भी जगह नहीं थी. इस साल लोगों ने मंहगाई को ठेंगा दिखाते हुए रिकोर्डतोड़ खरीदारी की है. कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) के शुरुआती अनुमान के अनुसार, इस बार लोगों ने धनतेरस के मौके पर देशभर में 1 लाख करोड़ रुपये की खरीदारी की है. वहीं अकेले सोने और चांदी (Gold And Silver) ने 60,000 करोड़ रुपये से अधिक की बिक्री की है. धनतेरस भारतीयों के लिए एक खास त्योहार है. इस दिन सोना, चांदी, झाडू और बर्तनों की शुभ मानी जाती है. 

धनतेरस पर जबरदस्त खरीदारी 

देवी लक्ष्मी और भगवान गणेश की मूर्तियां, मिट्टी के दीये और पूजा सामग्री भी इस दिन खरीदी जाती है. CAIT के सेक्रेट्री जनरल प्रवीण खंडेलवाल (Praveen Khandelwal) ने बताया कि- धनतेरस पर देशभर में सोने, चांदी और अन्य शुभ वस्तुओं सहित कुल कारोबार 1 लाख करोड़ रुपये की खरीद हुई है.धनतेरस पर खरीदारी को सुख और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है. इसलिए लोग अपने बजट के मुताबिक खरीदारी करते हैं.

सोने चांदी पर अधिक हुआ निवेश

ANI से बात करते हुए CAIT ने कहा, “पिछले दो हफ्तों से सर्राफा बाजार में काफी भीड़ देखने को मिल रही थी. सिर्फ सोने और चांदी ने ही 60,000 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है. देश में सोने की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. जिस कारण लोग सोने और चांदी में जमकर निवेश कर रहे हैं. CAIT ने आगे बताया कि “इस साल इतने बड़े पैमाने पर हुई खरीदारी का श्रेय GST में सुधार है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान के कारण भी सेल ज्यादा हुई है. जिसके कारण छोटे कारोबारियों को काफी फायदा हुआ है.”

रंगों के जाल में फंसा बचपन, Gems के नाम पर जहर निगल रहे मासूम; जान पर भी मंडरा रहा खतरा!

Related Post

दूसरी कैटेगरीज में भी खूब हुई खरीदारी

CAIT ने कहा कि दूसरी कैटेगरी में भी अच्छी कमाई हुई है. किचनवेयर पर 15,000 करोड़ रुपये, इलेक्ट्रॉनिक्स पर 10,000 करोड़, डेकोरेटिव आइटम्स, दीये और पूजा सामग्री पर 3,000 करोड़और सूखे मेवे, मिठाइयां और अन्य चीजों पर 12,000 करोड़ रुपये की खरीदारी हुई है.

सनस्क्रीन अलर्ट…खूबसूरती के नाम पर खिलवाड़, टेस्ट में ‘फेल’ हुए ये टॉप ब्रांड; क्या आपका भी इस लिस्ट में शामिल?

Preeti Rajput
Published by Preeti Rajput

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026