Categories: व्यापार

1 अक्टूबर से बंद हो जाएगा UPI की ये सर्विस, जाने इससे यूजर्स के ट्रांजेक्शन पर क्या असर पड़ेगा?

UPI Rules Change: इस बदलाव का मर्चेंट साइट्स के लेनदेन पर कोई असर नहीं पड़ेगा. वो प्लेटफ़ॉर्म अभी भी अपनी चेकआउट प्रक्रिया के तहत भुगतान अनुरोध भेज सकेंगे.

Published by Shubahm Srivastava

UPI Transaction New Guidelines: भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) 1 अक्टूबर से यूपीआई ऐप के P2P सर्विस को बंद करने का फैसला लिया है. जिसका उद्देश्य सुरक्षा को मज़बूत करना और भुगतान संबंधी धोखाधड़ी को रोकना है. इसके बाद से सभी सदस्य बैंक और यूपीआई ऐप – जिनमें फ़ोनपे, गूगल पे और पेटीएम शामिल हैं – समय सीमा के बाद पी2पी लेनदेन शुरू, रूट या प्रोसेस नहीं कर पाएंगे.

बता दें कि ‘कलेक्ट रिक्वेस्ट’ या ‘पुल ट्रांजेक्शन’ फीचर यूजर्स को यूपीआई के माध्यम से किसी अन्य व्यक्ति से धन का अनुरोध करने की अनुमति देती थी. शुरुआत में इसे सुविधाजनक उद्देश्यों के लिए डिज़ाइन किया गया था, जैसे कि लंबित पुनर्भुगतानों के बारे में दोस्तों को याद दिलाना या बिलों का बंटवारा करना, लेकिन हाल ही में धोखेबाजों द्वारा इस सुविधा का दुरुपयोग किया गया है.

स्कैमर फीचर का उठा रहे थे गलत फायदा

स्कैमर अक्सर वैध संपर्क या अधिकारी बनकर लोगों को अपने जाल में फंसा कर उनके साथ स्कैम करते है, और उनके पैसों पर हाथ साफ कर लेते थे. एनपीसीआई ने पहले ऐसे अनुरोधों के लिए लेनदेन मूल्य को लगभग 2,000 तक सीमित कर दिया था, जिससे धोखाधड़ी के मामलों में कमी आई. हालांकि, इस सुविधा को पूरी तरह से हटाने के साथ, भुगतान संस्था का लक्ष्य इस जोखिम को पूरी तरह से समाप्त करना है. 

Related Post

मर्चेंट साइट्स के लेनदेन पर नहीं पड़ेगा असर

इस बदलाव का मर्चेंट साइट्स के लेनदेन पर कोई असर नहीं पड़ेगा. फ्लिपकार्ट, अमेज़न, स्विगी, ज़ोमैटो और आईआरसीटीसी जैसे प्लेटफ़ॉर्म अभी भी अपनी चेकआउट प्रक्रिया के तहत भुगतान अनुरोध भेज सकेंगे. इन पैमेंट रिक्वेस्ट के लिए यूजर अप्रूवल और UPI पिन ऑथेंटिकेशन की आवश्यकता होती है, जिससे ये लेनदेन का एक सुरक्षित तरीका बन जाते हैं.

ऐसे कराएं 3,000 वाले FASTag Annual Pass को एक्टिवेट, जान लें कहां और कैसे उठा सकेंगे फायदा?

Shubahm Srivastava
Published by Shubahm Srivastava

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026