Categories: व्यापार

Muhurat Trading Time and Date : दशकों पुरानी परंपरा टूटी! इस दिवाली बदलेगी ट्रेडिंग टाइमिंग, जानें मुहूर्त..!

Muhurat Trading Time and Date: दिवाली 2025 पर मुहूर्त ट्रेडिंग 21 अक्टूबर को दोपहर 1:45 से 2:45 बजे तक होगी. इस बार परंपरा बदली है, ट्रेडिंग पहली बार किसी और समय आयोजित की जाएगी.

Published by sanskritij jaipuria

Muhurat Trading Time and Date : दिवाली का त्योहार भारत में न सिर्फ धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व रखता है, बल्कि ये आर्थिक दृष्टिकोण से भी बेहद खास होता है. खासकर शेयर बाजार में निवेश करने वालों के लिए दिवाली एक शुभ अवसर माना जाता है. हर साल की तरह इस बार भी मुहूर्त ट्रेडिंग 2025 का आयोजन किया जाएगा, लेकिन इस बार की ट्रेडिंग में एक बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा. आइए विस्तार से जानते हैं इस बदलाव और मुहूर्त ट्रेडिंग के पूरे कार्यक्रम के बारे में.

दिवाली से पहले ही शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी देखने को मिली है. सेंसेक्स और निफ्टी ने 52 सप्ताह का हाइअस्ट लेवल छू लिया है, वहीं बैंक निफ्टी ने नया ऑलटाइम हाई दर्ज किया है. निवेशकों में उत्साह चरम पर है और सभी की निगाहें अब दिवाली के दिन होने वाली विशेष मुहूर्त ट्रेडिंग सेशन पर टिकी हुई हैं.

क्या है मुहूर्त ट्रेडिंग का महत्व?

मुहूर्त ट्रेडिंग का आयोजन हर साल दिवाली के दिन किया जाता है. ये सिर्फ एक घंटे का विशेष ट्रेडिंग सेशन होता है जिसे शुभ मुहूर्त में आयोजित किया जाता है. इस समय को हिंदू कैलेंडर के नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के रूप में देखा जाता है और इसी कारण इसे सौभाग्य और समृद्धि की शुरुआत माना जाता है.

भारत में परंपरागत रूप से लोग इस दिन नए निवेश करते हैं, खासकर लॉन्ग टर्म के लिए. निवेशक इसे एक शुभ शुरुआत मानकर अपने पोर्टफोलियो में नए स्टॉक्स जोड़ते हैं.

इस बार टूटी सालों पुरानी परंपरा

अब तक मुहूर्त ट्रेडिंग सेशन हमेशा शाम के समय आयोजित होता रहा है, लेकिन 2025 में पहली बार ये सेशन दोपहर में आयोजित किया जाएगा. ये सालों पुरानी परंपरा में एक बड़ा बदलाव है, जिसे लेकर निवेशकों के बीच जिज्ञासा भी बढ़ गई है.

Related Post

कब और कितने बजे होगा मुहूर्त ट्रेडिंग सेशन 2025?

दिवाली 2025 की तारीख को लेकर थोड़ा भ्रम देखने को मिल रहा है. कुछ स्थानों पर यह त्योहार 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा, जबकि अधिकतर जगहों पर 21 अक्टूबर को दिवाली है. ऐसे में NSE और BSE के मुहूर्त इस समय के रखे गए हैं.

 20 अक्टूबर 2025 (सोमवार): शेयर बाजार में सामान्य ट्रेडिंग होगी.
 21 अक्टूबर 2025 (मंगलवार): इसी दिन मुहूर्त ट्रेडिंग सेशन 2025 का आयोजन होगा.

इस बार का विशेष सेशन दोपहर में आयोजित किया जाएगा:

 मुहूर्त ट्रेडिंग सेशन का समय: दोपहर 1:45 बजे से 2:45 बजे तक.
 प्री-ओपन सेशन: दोपहर 12:30 बजे से 1:45 बजे तक.

निवेशकों के लिए खास मौका

मुहूर्त ट्रेडिंग सिर्फ एक सेशन नहीं है, बल्कि ये निवेशकों के लिए वित्तीय साल की शुभ शुरुआत करने का एक सुनहरा अवसर है. इस दौरान किया गया निवेश न सिर्फ आर्थिक रूप से लाभकारी माना जाता है, बल्कि इसे आध्यात्मिक और सांस्कृतिक दृष्टिकोण से भी विशेष महत्व प्राप्त है.

मुहूर्त ट्रेडिंग 2025 इस बार अपनी पारंपरिक समय-सारणी से हटकर एक नई शुरुआत करेगा. दोपहर में होने वाला ये सेशन भले ही समय में बदलाव लेकर आया है, लेकिन इसका महत्व और निवेशकों की आस्था जस की तस बनी हुई है.

sanskritij jaipuria

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026