Categories: बिहार

Nepal Gen Z Protest: नेपाल में हिंसा, बिहार के 7 जिलों में बॉर्डर सील, आने-जाने वालों की कड़ी तलाशी

सोशल मीडिया पर प्रतिबंध के विरोध में नेपाल में भड़की हिंसा को देखते हुए भारत-नेपाल की सभी सीमाओं पर अलर्ट जारी कर दिया गया है।

Published by Mohammad Nematullah

Nepal Protest: सोशल मीडिया पर प्रतिबंध के विरोध में नेपाल में भड़की हिंसा को देखते हुए भारत-नेपाल की सभी सीमाओं पर अलर्ट जारी कर दिया गया है। बिहार के सात जिलों पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, अररिया, सुपौल, पूर्वी चंपारण और किशनगंज की सीमाओं को सील कर दिया गया है। एक अधिकारी ने जानकारी दी, उन्होंने बताया कि सीमा पर आने-जाने वालों की कड़ी तलाशी ली जा रही है और सीमा सुरक्षा बल (एसएसबी) को सतर्क कर दिया गया है।

सीमावर्ती थाना क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाई

अररिया के पुलिस अधीक्षक अंजनी कुमार ने सोमवार को बताया कि नेपाल के हालात को देखते हुए जिले की सीमा पर तैनात पुलिस और एसएसबी के जवानों को किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए हाई अलर्ट जारी कर दिया गया हैं। उन्होंने कहां कि सीमावर्ती थाना क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी गई है और सीमा पार से आने-जाने वाली गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

एसएसबी 52वीं बटालियन के कमांडेंट महेंद्र प्रताप ने भी बताया कि बिहार से सटी नेपाल सीमा पर फिलहाल शांति है, लेकिन सुरक्षा बल पूरी तरह से ‘अलर्ट मोड’ में हैं। उन्होंने बताया कि जवान सीमा पर हर गतिविधि पर नजर रख रहे हैं और स्थानीय प्रशासन के लगातार संपर्क में हैं।

Related Post

झड़प में 14 लोगों की मौत

नेपाल में कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रतिबंध को लेकर युवाओं और पुलिस के बीच हुई झड़प में 20 की मौत और 300 से ज्यादा लोग घायल हो गए। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सेना तैनात की गई है। काठमांडू में कर्फ्यू के आदेश जारी कर दिए गए हैं। इसके तहत, चारों जिलों में किसी का भी प्रवेश, सभा, जुलूस या प्रदर्शन प्रतिबंधित रहेगा। हिंसा को रोकने के लिए सड़कों पर बड़ी संख्या में सैनिकों को तैनात किया गया है। नेपाल के गृह मंत्री रमेश लेखक ने मौजूदा हालात के चलते अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। हालात बिगड़ने के बाद राजधानी काठमांडू में नेपाली सेना तैनात कर दी गई है। सेना के जवानों ने न्यू बानेश्वर स्थित संसद परिसर के आसपास की सड़कों पर नियंत्रण कर लिया है। इससे पहले, स्कूली छात्रों समेत हज़ारों युवा काठमांडू में ‘जनरेशन ज़ेड’ के बैनर तले संसद भवन के सामने इकट्ठा हुए और प्रतिबंध तुरंत हटाने की मांग करते हुए सरकार विरोधी नारे लगाए।

VP चुनाव से पहले Lalu Prasad से मुलाकात कर घिरे बी सुदर्शन रेड्डी, BJP ने बोला तीखा हमला

Mohammad Nematullah

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026