Categories: बिहार

मुजफ्फरपुर में घने कोहरे का कहर, NH-57 पर आपस में टकराईं कई गाड़ियां, वाहन चलाते समय किन बातों का रखें ध्यान?

Muzaffarpur Accident News: बिहार के मुजफ्फरपुर में NH-57 हाईवे पर सोमवार की सुबह घने कोहरे की वजह से कई गाड़ियां टकरा गईं. इसमें असम नंबर की एक एंबुलेंस के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार चालक समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

Published by Hasnain Alam

Muzaffarpur Accident: उत्तर बिहार में भीषण ठंड के साथ गिर रहे घने कोहरे ने रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है. मुजफ्फरपुर-दरभंगा नेशनल हाईवे (NH-57) पर सोमवार की सुबह घने धुंध के कारण एक भीषण सड़क हादसा हो गया. बेनीबाद थाना क्षेत्र के केवटसा मोड़ के समीप विजिबिलिटी कम होने की वजह से तीन एंबुलेंस सहित लगभग आधा दर्जन वाहन आपस में टकरा गए.

इस जबरदस्त भिड़ंत में असम नंबर की एक एंबुलेंस के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार चालक समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दुर्घटनाग्रस्त हुई असम नंबर की एंबुलेंस में एक मरीज वेंटिलेटर और ऑक्सीजन के सहारे था. टक्कर इतनी भीषण थी कि एंबुलेंस का अगला हिस्सा पूरी तरह पिचक गया, जिससे चालक और मरीज के परिजन अंदर ही फंस गए.

चीख-पुकार सुनकर दौड़े स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए लाठी-डंडे और लोहे की रॉड की मदद से एंबुलेंस के गेट और शीशे तोड़े. काफी मशक्कत के बाद फंसे हुए घायलों को बाहर निकाला जा सका.

मेडिकल कॉलेज रेफर किए गए घायल

हादसे में गंभीर रूप से घायल तीनों व्यक्तियों को तत्काल स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए श्री कृष्ण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (SKMCH) रेफर कर दिया है.

Related Post

बताया जा रहा है कि कोहरे के कारण आगे चल रहे वाहन के अचानक ब्रेक लेने या धीमे होने से पीछे से आ रही गाड़ियां एक-दूसरे से टकराती चली गईं.

पुलिस ने क्रेन और लोगों की मदद से हटवाया मलबा

घटना की सूचना मिलते ही बेनीबाद थाना पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची. बीच सड़क पर दुर्घटनाग्रस्त वाहनों के कारण नेशनल हाईवे पर लंबा जाम लग गया था.

पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग और क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को किनारे करवाया ताकि यातायात बहाल हो सके. बेनीबाद थाना प्रभारी ने बताया कि फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और घायलों के परिजनों को सूचित करने का प्रयास किया जा रहा है.

घने कोहरे में गाड़ी चलाते समय इन बातों का रखें ध्यान

  • हमेशा हेडलाइट्स को लो बीम पर रखें और फॉग लाइट जरूर जलाएं.
  • दृश्यता कम होने के कारण अपनी रफ्तार काफी धीमी कर लें.
  • आगे वाली गाड़ी से पर्याप्त दूरी रखें.
  • ओवरटेक करने से बचें.
  • विंडस्क्रीन की नमी हटाने के लिए वाइपर और डीफॉगर का इस्तेमाल करें.
  • सड़क के किनारे बनी सफेद पट्टियों (लेन मार्किंग) को देखकर गाड़ी चलाएं.
  • लेन बदलते समय या मुड़ते समय समय से पहले इंडिकेटर जरूर दें.
  • कहीं रुके तो अपनी हजार्ड लाइट जलाएं.
Hasnain Alam
Published by Hasnain Alam

Recent Posts

अब सड़क पर कुत्ता घुमाया तो भरना पड़ेगा जुर्माना! नगर निगम का बड़ा फैसला

Dog walking ban: नगर निगम के अनुसार, कोई भी व्यक्ति अब अपने पालतू कुत्ते को…

April 15, 2026

IPL का ग्लोबल गेम प्लान—अब ऑस्ट्रेलिया में भी बजेगा डंका! समझें क्या है BCCI का प्लान

Indian Premier League: इस पहल को एडिलेड ओवल के डिपार्टमेंट जेमी ब्रिग्स और साउथ ऑस्ट्रेलियन…

April 15, 2026

CBSE 10th Result 2026: 500 में 500… गुरुग्राम के तनय श्रीवास्तव ने रचा इतिहास; CBSE 10वीं में किया कमाल

CBSE Class 10 results 2026: एमिटी इंटरनेशनल स्कूल के छात्र तनय श्रीवास्तव ने 500 में…

April 15, 2026

एयरपोर्ट जैसी एंट्री, हाईटेक सुविधाएं…नई दिल्ली रेलवे स्टेशन बनेगा वर्ल्ड क्लास हब; जनता को मिलेगी बड़ी राहत

Delhi Railway Project: इस प्रोजेक्ट का सबसे बड़ा आकर्षण करीब 5 किलोमीटर लंबी एलिवेटेड रोड…

April 15, 2026

3 साल, 3 महिलाएं फरार और गुड्डू मुस्लिम…अतीक केस में आज भी छिपे हुए हैं कई रहस्य

Shaista and Atique ahmed: हत्या के बाद से ही शाइस्ता परवीन, आयशा नूरी और ज़ैनबफरार…

April 15, 2026

मोदी सरकार ने दी राघव चड्ढा को Z सुरक्षा, लेकिन AAP में सवाल! क्या है पूरा मामला?

Raghav Chadha News: आम आदमी पार्टी ने खुद अपने सांसद राघव चड्ढा पर संसद में…

April 15, 2026