Categories: बिहार

Bihar SIR: बिहार में कब जारी होगी अंतिम मतदाता सूची, कितने लोगों ने दर्ज कराई आपत्तियां?

Bihar Chunav 2025: बिहार में जारी मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर आपत्ति दर्ज करने की समय सीमा खत्म हो गई। अंतिम मतदाता सूची 30 सितंबर को प्रकाशित की जाएगी।

Published by Sohail Rahman

Bihar SIR News: चुनाव आयोग (ECI) बिहार में मतदाता सूचियों के चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य के पूरा होने के बाद राज्य के सभी मतदाताओं को नए मतदाता पहचान पत्र जारी करने की योजना बना रहा है। इसको लेकर अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नए कार्ड कब जारी किए जाएंगे, इस पर चुनाव आयोग द्वारा अभी अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है। जब मतदाताओं को गणना प्रपत्र दिए गए, तो उनसे भरे हुए दस्तावेज अपनी नवीनतम तस्वीर के साथ जमा करने को कहा गया। नई तस्वीर का उपयोग रिकॉर्ड को अद्यतन करने और नए मतदाता पहचान पत्र जारी करने के लिए किया जाएगा।

बहुत जल्द जारी होगी अंतिम मतदाता सूची

1 अगस्त को प्रकाशित बिहार की मसौदा मतदाता सूची (Draft Voter List) के अनुसार, राज्य में 7.24 करोड़ मतदाता हैं। अंतिम मतदाता सूची 30 सितंबर को प्रकाशित की जाएगी और राज्य में विधानसभा चुनाव नवंबर में होने की संभावना है। चुनाव आयोग के अनुसार, गणना प्रपत्र भरने वालों में से 99 प्रतिशत ने अब तक अपने दस्तावेज जमा कर दिए हैं। लगभग 30,000 लोगों ने मतदाता सूची में शामिल होने के लिए याचिका दायर की है क्योंकि उनके नाम मसौदा सूची से गायब थे। आपको जानकारी के लिए बता दें कि वर्तमान विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर को समाप्त हो रहा है और उससे पहले नए सदन का गठन किया जाना है।

भारत के किन राज्यों में आते हैं सबसे ज्यादा भूकंप? जानिए क्या है इसकी वजह

कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने क्या कहा?

कांग्रेस ने रविवार (31 अगस्त, 2025) को कहा कि पार्टी ने भारत के चुनाव आयोग (ECI) के पास 89 लाख शिकायतें दर्ज की हैं, और सबूत के तौर पर मुहर लगी रसीदें भी हैं, जो ECI के इस दावे के विपरीत है कि बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के खिलाफ शून्य शिकायतें थीं। एआईसीसी (AICC) मीडिया एवं प्रचार विभाग के अध्यक्ष पवन खेड़ा (Pawan Khera) ने इसको लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। जिसमें कहा गया है कि चुनाव आयोग अपने सूत्रों के जरिए खबरें प्लांट कराता रहता है कि किसी भी राजनीतिक दल की ओर से कोई शिकायत नहीं आ रही है। सच्चाई यह है कि कांग्रेस पार्टी ने चुनाव आयोग को 89 लाख शिकायतें दी हैं।

Related Post

बड़े पैमाने पर दर्ज की गई आपत्तियां

विशेष गहन पुनरीक्षण ( SIR) के तहत मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर आपत्तियां दर्ज की गई हैं। चुनाव आयोग के अनुसार, अब तक 2,27,636 मतदाताओं ने मसौदा मतदाता सूची की प्रविष्टियों पर आपत्तियाँ और दावे दर्ज कराए हैं। इनमें से 29,872 आवेदन नए नाम जोड़ने और 1,97,764 आवेदन मतदाता सूची से नाम हटाने के लिए दिए गए हैं।

Rule Change From Today: 1 सितंबर से बदल जाएंगे ये 8 नियम, यहां जानें पूरी डिटेल

Sohail Rahman
Published by Sohail Rahman

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026