254
Pawan singh Touched Anjali Raghav Waist: भोजपुरी के सुपरस्टार पवन सिंह अपने गानों के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में रिलीज हुए सईयां सेवा करे को लेकर वह एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। उनका यह गाना लोगों को काफी पसंद आ रहा है। सईयां सेवा करे गाने में उनके साथ अंजलि राघव थिरकते हुए नजर आ रही है। गाने से दोनों ने एक बार फिर लोगों का दिल जीत लिया है। दोनों की जोड़ी फैन्स को काफी पंसद आ रही है। इस बीच पवन सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल
दरअसल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस विडियो में पवन सिंह अंजलि राघव की कमर को छूते हुए दिख रहे हैं। वह ऐसा एक बार नहीं बल्कि कई बार करते नजर आए। उनके छूने से एक्ट्रेस हैरान भी हुई। इस वीडियो के वायरल होते ही पवन सिंह अब ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए हैं। पवन सिंह के वायरल हो रहे इस वीडियो में अंजली और पवन सिंह दोनों स्टेज पर एक साथ खड़े नजर आ रहे हैं। एक्ट्रेस माइक पर लोगों को संबोधित करती दिख रही हैं। इस बीच पवन सिंह एक्ट्रेस की कमर छूने लगते हैं। जिसके बाद अंजली थोड़ा घबरा जाती हैं। यह वीडियो इंटरनेट पर आग की तरह वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होते ही लोग पवन सिंह को जमकर खरी खोटी सुना रहे हैं।
लोगों को पसंद आ रहा गाना
वायरल हो रहे इस वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट कर लिखा- हर जगह छिनराई करने की आदत नहीं जाएगी इसकी। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- और ये बिहारियों का रोल मॉडल है बताओ। वहीं एक और यूजर लिखता है- पैसे से क्लास नहीं खरीदी जा सकती। गाने ‘सईयां सेवा करे’ में दोनों की जोड़ी फैन्स को काफी पसंद आ रही है। इस गाने में दोनों ने पति-पत्नी का किरदार निभाया है। जिसमें पवन सिंह अपनी ऑन-स्क्रीन पत्नी की तारीफ करते नहीं थकते। गाने सुनते ही लोग इस पर थिरकने को मजबूर हो गए हैं। गाना सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रहा है। हज 5 घंटे के भीतर ही इसे 400K व्यूज मिल गए थे।