Home > भोजपुरी > ‘निरहुआ’ नाम के पीछे छुपा सीक्रेट, एक एल्बम ने बदल दी पूरी किस्मत, वो सुपरहिट गाना जो आज भी है सुपरहिट!

‘निरहुआ’ नाम के पीछे छुपा सीक्रेट, एक एल्बम ने बदल दी पूरी किस्मत, वो सुपरहिट गाना जो आज भी है सुपरहिट!

Nirahua Interesting Fact: भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव को सभी निरहुआ कहते हैं. दिनेश लाल के इस नाम के पीछे एक बहुत ही दिलचस्प कहानी है. इसका खुलासा खुद सुपरस्टार ने एक इंटरव्यू में किया था.

By: Preeti Rajput | Published: February 2, 2026 11:08:06 AM IST



Nirahua Interesting Fact: भोजपुरी इंडस्ट्री के पॉपुलर सिंगर और एक्टर दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav) ने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है. दिनेश लाल ने सिंगिंग से करियर की शुरुआत की थी. बाद में उन्होंने एक्टर के तौर इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई. ज्यादातर लोग उन्हें इसी नाम से पुकारते हैं. दिनेश लाल का नाम निरहुआ पड़ने के पीछे एक कहानी है. इसके पीछे की वजह एक गाना क्यों हैं? इसका खुलासा खुद एक एक्टर ने किया है. 

कौन है दिनेश लाल यादव?

सिद्धार्थ कन्नन को हाल ही में दिनेश लाल यादव ने एक इंटरव्यू दिया था. इस इंटरव्यू में दिनेश लाल ने कई चीजों पर खुलकर बातें की. वहीं जब एक्टर से पूछा गया कि दिनेश तो आपका नाम है. लेकिन निरहुआ का नाम पड़ने के पीछे दिलचस्प कारण है? 

निरहुआ नाम पड़ने की पीछे की कहानी? 

एक्टर ने इंटरव्यू में कहा कि ‘दिनेश लाल यादव और फिर निरहुआ? ये कैसे हुआ? एक्टर ने जवाब देते हुए कहा कि ‘मेरा एक म्यूजिक वीडियो आया था. दुल्हिन रहे बीमार निरहुआ सटल रहे. ये गाना इतना फेमस हुआ था कि मुझे गांव से सीधा ऑस्ट्रेलिया से शो करने का ऑफर मिला. इसके बाद न्यूजीलैंड में भी मैंने शो किया. जो लोग शो के लिए आए थे तो उनको मैंने बोला कि मेरे पास पासपोर्ट नहीं है, तो बोला भई मैं बनवा दुंगा. तुम हां तो बोलों. फिर जो ऑर्गनाइजर थे उन्होंने ही मेरा पासपोर्ट बनवाया. मेरी टीम का पासपोर्ट बनवाया और वो लोग हम सभी को लेकर गए. उस दिन मैंने पहली बार विदेश में शो किया था. मैंने देखा कि हाउसफुल जा रहा है जैसा कि बिहार में होता था.’

शो के लिए विदेश गए थे दिनेश लाल 

उन्होंने कहा कि ‘हमने शो किया, वह काफी सुपरहिट साबित हुआ. बाद में मैंने वहीं पर ऑर्गेनाइजर से पूछा कि इतनी भीड़ तो हमारे यहां बिहार और यूपी में भी होता है. तो उन्होंने जानकारी दी कि ये लोग आए हैं, इनमें से ज्यादातर लोग उत्तर-प्रदेश और बिहार के ही रहने वाले हैं. जब उन्हें पता लगा कि इनके बाप-दादा जहां से आए थे, वहां का कोई आया है. तो सारे टिकट फटाफट बिक गए. मुझे उनकी बाद सुनकर खुशी भी हुई और हैरानी भी. वहीं से जब मैं वापस लौटा तब एक प्रोड्यूसर ने निरहुआ रिक्शावाला बनाने के बारे में इच्छा जाहिर की. फिर वह फिल्म बनीं, जो सुपरहिट साबित हुई. इसके बाद मुझे निरहुआ नाम से ही बुलाने लगे और फिर निरहुआ नाम से मेरी कितनी सारी फिल्में बनी हैं. 

10 मिनट के अंदर पीया 4.5 लीटर पानी, सुधा चंद्रन ने बताया माता की चौकी में क्या हुआ था

सुपरहिट साबित हुआ ‘निरहुआ सटल रहे’

साल 2003 में रिलीज हुआ निरहुआ सटल रहे गाना रिलीज किया गया था. इसे 13 साल पहले टी-सीरीज हमार भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर भी पोस्ट किया गया था. इस गाने को दिनेश लाल यादव ने गाया और लिखा भी थी. गाने में भी नजर आए थे. इस गाने को दिनेश लाल के साथ प्यारे लाल यादव ने लिखा था. इसमें निरहुआ नाम लेने का आइडिया दिनेश लाल यादव का ही था.  निरहुआ नाम से ‘निरहुआ रिक्शावाला’ के चार पार्ट्स, ‘निरहुआ हिंदुस्तानी’ जैसी सुपरहिट फिल्में आई थीं.  

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग के पीछे कौन? 23 साल, 2 फ्लॉप-100 करोड़ क्लब की 10 सुपरहिट फिल्में

Advertisement