Home > वीडियो > Karwa chauth 2025: इस साल कब है करवा चौथ का व्रत ? जानें क्या है महत्व और पूजा विधि?

Karwa chauth 2025: इस साल कब है करवा चौथ का व्रत ? जानें क्या है महत्व और पूजा विधि?

Karwa chauth 2025:  साल 2025 में करवा चौथ शुक्रवार , 10 अक्तूबर 2025 को मनाया जाएगा. इस दिन महिलाएं सूर्दोदय से लेकर चंद्रमा के दर्शन तक निर्जला व्रत रखती हैं और अपने पति की लंबी उम्र व सुख-समृद्धि की कमाना करती हैं.

By: Nandani shukla | Published: October 3, 2025 3:28:41 PM IST

Karwa chauth 2025:  साल 2025 में करवा चौथ शुक्रवार , 10 अक्तूबर 2025 को मनाया जाएगा. इस दिन महिलाएं सूर्दोदय से लेकर चंद्रमा के दर्शन तक निर्जला व्रत रखती हैं और अपने पति की लंबी उम्र व सुख-समृद्धि की कमाना करती हैं. चंद्रमा उदय होने के बाद महिलाएं पूजा-पाठ कर, छलनी से चांद और पति का दर्शन करती हैं और फिर व्रत खोलती हैं. बता दें कि इस बार व्रत का समय सुबह 6:19 बजे से रात 8:13 बजे तक रहेगा, वहीं पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 5:57 बजे से लेकर 7:11 बजे तक है.चंद्रमा का उदय लगभग रात 8:12 से 8:13 बजे के बीच होगा. 

क्या है पूजा विधि

इस दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें. स्नान के बाद ससुराल में मिली सरगी ग्रहण करें. फिर व्रत का संकल्प लें. इसके बाद सुबह सूर्यदेव को जल अर्पित करें और व्रत की शुरुआत करें. इसके बाद घर के मंदिर में भगवान शंकर, मां पार्वती और गणेश जी की आराधना करें. इसके बाद फूल, फल और मिठाई का भोग अर्पित करें. 

संबंधित खबरें

Advertisement