Home > वीडियो > दोस्ती की नौकरी जाने पर दांव पर लगा दी अपनी ₹37 लाख की कार, ‘बेकरी’ शुरू कराने के लिए दोस्त ने पेश की अनोखी कुर्बानी!

दोस्ती की नौकरी जाने पर दांव पर लगा दी अपनी ₹37 लाख की कार, ‘बेकरी’ शुरू कराने के लिए दोस्त ने पेश की अनोखी कुर्बानी!

एक दिल छू लेने वाली घटना में, एक व्यक्ति ने अपनी नौकरी खोने के बाद जब खुद को बिल्कुल अकेला और हताश पाया तब उसके सबसे करीबी दोस्त ने मानवता और दोस्ती की नई परिभाषा लिखी, दोस्त ने अपनी ₹37 लाख की लग्जरी कार बिना किसी हिचकिचाहट के अपने मित्र को दे दी, ताकि वह उसे बेचकर या पूंजी के रूप में इस्तेमाल कर अपनी एक बेकरी (Bakery) शुरू कर सके, इस घटना को कवर कर रहे रिपोर्टर ने कैमरे पर भावुक होते हुए कहा कि ऐसे दोस्त किस्मत से मिलते हैं और समाज को ऐसे रिश्तों की कद्र करनी चाहिए.

By: Aksha Choudhary | Published: April 17, 2026 5:26:32 PM IST

Friend Gives 37 Lakh Car To Help Friend Start Bakery: यह कहानी उन लोगों के लिए एक सीख है जो रिश्तों से ज्यादा भौतिक सुख-सुविधाओं (Luxury) को महत्व देते हैं,अक्सर लोग सलाह देते हैं लेकिन इस शख्स ने अपनी सालों की जमापूंजी से खरीदी कार दे दी ताकि दोस्त फिर से अपने पैरों पर खड़ा हो सके, नौकरी जाने का दुख और उससे उपजा मानसिक तनाव कम करने में दोस्त की इस बड़ी आर्थिक मदद ने ‘संजीवनी’ का काम किया, इस खबर के वायरल होने का बड़ा कारण वह रिपोर्टर भी है जिसने इस दोस्ती को ‘किस्मत का तोहफा’ बताया, उसने दुनिया को याद दिलाया कि दौलत खोकर कमाई जा सकती है पर सच्चा दोस्त दोबारा नहीं मिलता इंटरनेट पर लोग इस ‘सुपर फ्रेंड’ की जमकर तारीफ कर रहे हैं, कई यूजर्स लिख रहे हैं— “दोस्त हो तो ऐसा, वरना ना हो.

संबंधित खबरें

Advertisement