Home > देश > Bihar Chunav 2025: बिहार की राजनीति में हुई ‘ठाकुर’ की एंट्री, नीतीश कुमार के करीबी ने राहुल गांधी को बना दिया ‘विलेन’

Bihar Chunav 2025: बिहार की राजनीति में हुई ‘ठाकुर’ की एंट्री, नीतीश कुमार के करीबी ने राहुल गांधी को बना दिया ‘विलेन’

Bihar Election 2025: बिहार की राजधानी पटना में JDU नेता नीरज कुमार ने कांग्रेस सांसद और लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पलटवार किया और कहा कि राहुल गांधी SIR के सवाल पर जननायक कर्पूरी ठाकुर की विरासत को दफनाने के लिए आए हैं।

By: Heena Khan | Last Updated: August 28, 2025 11:31:26 AM IST



Bihar Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव बेहद नजदीक है। ऐसे में अब बिहार में सियासी जंग छिड़ चुकी है। जहाँ एक तरफ राहुल गांधी और तेजश्वी यादव चुनाव में बाजी मारने के लिए पूरा दमखम लगाए हुए हैं तो वहीँ दूसरी और पक्ष विपक्ष में अच्छा खासा वार देखने को मिल रहा है। वहीँ आपकी जानकारी के लिए बता दें, बिहार में महागठबंधन द्वारा मतदाता अधिकार यात्रा निकाली जा रही है। वहीँ आज इस यात्रा का 12वाँ दिन है। आपको बता दें, राहुल गांधी, तेजस्वी यादव और पप्पू यादव ने सीतामढ़ी स्थित जानकी मंदिर में पूजा-अर्चना भी की। राहुल ने एक दिन पहले ही जानकी मंदिर जाने की इच्छा जाहिर की थी। लेकिन तब, प्रशासन ने सुरक्षा कारणों से अनुमति नहीं दी थी। बाद में रूट तय होने के बाद इजाजत दी गई है। 

साथ दर्शन करने पहुंचे राहुल-तेजस्वी 

काफी कोशिशों के बाद कल सुबह राहुल-तेजस्वी का माँ जानकी मंदिर जाने का प्लान बना। प्रशासन ने पहले इस कार्यक्रम के लिए सुरक्षा कारणों का हवाला दिया। वहीँ आपको बता दें, प्रियंका गांधी भी माँ जानकी मंदिर जाना चाहती थीं। हालाँकि, रूट तय न होने के कारण वो दिल्ली लौट गई हैं। जबकि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव आज सुबह-सुबह वहाँ पहुँचे और दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने पूजा भी की।

गणपति पंडाल के पीछे चल गए धारदार हथियार, लहूलुहान हुआ शख्स: मौके पर ही मौत

वार-पलटवार जारी 

वहीँ आपकी जानकारी के लिए बता दें, बिहार की राजधानी पटना में JDU नेता नीरज कुमार ने कांग्रेस सांसद और लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पलटवार किया और कहा कि राहुल गांधी SIR के सवाल पर जननायक कर्पूरी ठाकुर की विरासत को दफनाने के लिए आए हैं। मूलभूत विकास के मुद्दे पर वो  बिहार में बहस करने में सक्षम नहीं हैं और अगर वोट चोरी हुई है तो 2015 के चुनाव में कांग्रेस पार्टी को बिहार में 6.7% वोट मिलते हैं और 2020 में 9.4% वोट मिलते हैं। क्या यह वोट चोरी है? इन सभी लोगों ने बिहार के लोगों को लेकर क्या-क्या अपमानजनक टिप्पणी नहीं की, लेकिन कांग्रेस पार्टी का जमीर मर चुका है।

बिल्ली बनी सिंघम! सांप का बना दिया ‘रफू चक्कर’; VIDEO देख रह जाएंगे हैरान

Advertisement