London Viral Video: सोशल मीडिया पर लंदन का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि, एक व्यक्ति मुस्लिम महिला का वेश धारण कर बुर्का पहनकर एक दुकान में चोरी करता है। लेकिन वो सड़कों पर लोगों द्वारा पकड़ा जाता है। वायरल हो रहे इस वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि, लंदन की सड़क पर भारी जाम लगा हुआ है और लोगों द्वारा उस आरोपी के चेहरे से नकाब हटाया जाता है। हालांकि यह वीडियो लंदन में किस स्थान का है ये स्पष्ट नहीं हो पाया है।
वीडियो हो रहा वायरल
वायरल हो रहे इस वीडियो में भारतीय शख्स की इस हरकत को देखकर वहां पर मौजूद लोग जोर-जोर से चिल्लाने लगते हैं। ऐसा लग रहा है कि ये मुस्लिम महिलाओं को बदनाम करने के लिए किया गया है। हालांकि, इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि इनखबर नहीं करता है। वायरल हो रहे इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। इसे ट्रेंडिंग हॉटस्पॉट नामक यूजर द्वारा शेयर किया गया है।
ट्रेन से सफर करने वालों ने जरूर चखी होगी ‘टॉयलेट वाली चाय’, चलती ट्रेन का ये Video देखकर कांप जाएंगे Tea Lovers
आरोपी गिरफ्तार
जानकारी के अनुसार, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि, अब तक आरोपी की पहचान उजागर नहीं हुई है। इस पूरे मामले पर अब तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है। ये पूरी जानकारी इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो से सामने आई है। हालांकि, वीडियो पर किसी शख्स ने अबतक कमेंट नहीं किया है। वीडियो को 15 लोगों द्वारा पसंद किया गया है। आपने ऐसे कई वीडियो देखे होंगे, जिसमें शख्स बुर्का पहनकर आपराधिक घटना को अंजाम देते हैं। भारत में ऐसी कई घटनाएं सामने आई है। कई बार देखा जाता है कि, मुस्लिम महिलाओं को बदनाम करने के लिए ऐसी घटनाओं को अंजाम दिया जाता है। बुर्का पहनकर अपराध करने की घटना को इस नजरिये से भी देखा जा सकता है कि, लोग पहचान छिपाकर ऐसी आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने का प्रयास करते हैं।
Snake Viral Video: लोगों की आहट सुन कांप उठा 10 फीट लंबा सांप, किंग कोबरा का रौद्र रूप देख छूट जाएंगे पसीने