Home > मनोरंजन > आश्रम के Baba Nirala से भी दमदार! 5 वेब सीरीज जो आपको स्क्रीन से हटने नहीं देंगी

आश्रम के Baba Nirala से भी दमदार! 5 वेब सीरीज जो आपको स्क्रीन से हटने नहीं देंगी

5 Best Web Series: आश्रम देखने के बाद अगर आप नई वेब सीरीज ढूंढ रहे हैं तो ये 5 धमाकेदार शोज आपके लिए परफेक्ट हैं। जानिए कौन-सी वेब सीरीज रोमांच और सस्पेंस से भरपूर हैं और आश्रम से भी ज्यादा एंटरटेनिंग साबित होंगी।

By: Shraddha Pandey | Published: August 21, 2025 5:50:06 PM IST



अगर आपने आश्रम की रहस्यमयी दुनिया में खुद को खो दिया है, तो हमारे पास आपके लिए पांच और धमाकेदार वेब-सीरीज हैं जो भावनाओं की गहराई, अपराध की सच्चाई और पर्दे पर सजी जिंदगी को बेहतरीन अंदाज में पेश करती हैं।

ये पांच वेब-सीरीज सिर्फ अपराध की कहानी नहीं हैं, ये सच की तहों में उतरती, इंसानी कमजोरी और सिस्टम की गहराई से रूबरू कराती हैं। अगर आपके दिल में आश्रम के बाबा निराला जैसा कोई किरदार बसता हो, तो ये विकल्प आपकी OTT लिस्ट में नया रोमांच जोड़ने को तैयार हैं।

एक कस्बा, दो अफसर और 8 एपिसोड, सस्पेंस का पहाड़ है Netflix की ये सीरीज, जमकर काट रही बवाल

1. Raktanchal

राजनीति, लालच और शक्ति की बर्बर लड़ाइयां, यहां यूपी के पूर्वांचल की धरती पर सच्ची घटनाओं से प्रेरित मारामारी आपको झकझोर देगी। किस्सा है माफियाओं की उभरती ताकत और उसके पीछे की आपराधिक गहराई। MX Player पर ये आपको आसानी से मिल जाएगी।

2. Bhaukaal

एक बेहद ईमानदार पुलिस अफसर की जद्दोजहद, उत्तर भारत के लोकल माफिया, सत्ता और आम आदमी की टक्कर, यही है Bhaukaal की दिलकश कहानी। यह सीरीज अपराध के सिस्टमिक जाल को पर्दे पर बेबाक तरीके से पेश करती है। आप इसे MX Player पर देख सकते हैं।

3. Jaamtara

छोटे शहरों का बड़ा स्वार्थ, यह कहानी उन नौजवानों की है जिन्होंने ऑनलाइन फ्रॉड की दुनिया में कदम रखा और सिस्टम को अपनी चाल से मात दी। नेताओं से लेकर पुलिस तक, हर कोई ऊर्जा और जोखिम की इस दुनिया का हिस्सा है। इसे आप नेटफ्लिक्स पर एंजॉय कर सकते हैं।

इस हसीना की बोल्डनेस ने हिला दिया था बॉलीवुड… Emraan Hashmi संग ऑनस्क्रीन कैमिस्ट्री कर दिए ऐसे-ऐसे सीन, जिसे आज भी लोग याद करते हैं

4. Rangbaaz

एक आम लड़के की अपराध की दुनिया तक की सफर की कहानी, जहां दोस्ती, विश्वास और राजनीति की छाया में हर रिश्ता अपनी परीक्षा देता है। सीधी-सादी शुरुआत जो बना देती है बड़े अपराध का केंद्र। इसे आप ZEE5 पर देख सकते हैं।

5. Matsya Kaand

ये कहानी हिम्मत, चालाकी और मास्टरप्लान का संगम है। इस सीरीज में एक छोटा ठग सिस्टम को चौंका देता है। हर एपीसोड रहस्य की तरह है, जो सोच नहीं सकते वो दिखा भी देता है। इसे भी MX Player पर देख सकते हैं।

Advertisement