Mumbai Weather Updates: इस समय मौसम ने मुंबई में अपने असली रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। दरअसल, मुंबई एक ऐसा शहर है जहाँ लगातार रोड चलते रहते हैं वहां के दफ्तर हमेशा भरे रहते हैं। लेकिन अब बारिश ने कभी न रुकने वाले शहर की रफ़्तार को रोक दिया है। हालात ऐसे हैं कि मुंबई की सड़कें पानी से भर गई हैं। पानी इतना ज़्यादा है कि गाड़ियाँ इधर-उधर फंसी हुई हैं। वहीँ अपनी शान-ओ-शौकत पर नाज़ करने वाला शहर आज पानी की मार सह रहा है। वैसे तो मुंबई में हर साल बारिश होती है लेकिन इस बार मुंबई में अच्छी खासी तबाही मची हुई है।
स्कूलों और दफ्तरों में लगा ताला
इस साल मानसून ने कई राज्यों में कहर बरपा है, लेकिन महाराष्ट्र इन दिनों सबसे ज़्यादा प्रभावित होता नजर आया है। इतना ही नहीं इस दौरान आपको बता दें, इस मौसम आपदा में अब तक सात लोगों की मौत हो चुकी है वहीँ सैकड़ों लोग अभी भी फंसे हुए हैं। वहीँ आपकी जानकारी के लिए बता दें, मुंबई की रफ़्तार भी बारिश के चलते थम गई है, जिसके चलते नगर निगम को स्कूल-कॉलेजों में छुट्टी घोषित करनी पड़ी। देश की आर्थिक राजधानी के कई हिस्सों में भारी बारिश हो रही है।
अँधेरी का भी हुआ बुरा हाल
वहीँ आपकी जानकारी के लिए बता दें सी समय सबसे बुरा हाल मुंबई के अँधेरी का सबसे बुरा हाल है। जी हाँ मुंबई के अंधेरी सबवे में भारी बारिश के बाद जलभराव हो गया है। जिसकी वजह से अंधेरी सबवे को बंद कर दिया गया है। सिर्फ यही नहीं आपको बता दें, मुंबई में लगातार बारिश के कारण जलभराव से प्रभावित चेंबूर के एक अस्पताल में भर्ती लोगों को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।