Mulank 3 Girl Personality: अंक ज्योतिष में हर मूलांक का विशेष महत्व होता है। मूलांक से व्यक्ति के बारे में कई बातें पता लगाई जा सकती हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि वह कौन सा मूलांक है जिसमें जन्म लेने वाली लड़कियां अपने ससुराल वालों की आँखों का तारा बनती हैं। शादी के बाद खुशियाँ उनके दरवाजे पर दस्तक देती हैं।
होती है सास की चहेती
मूलांक 3 वाली लड़कियां अपने गुणों के कारण अपने पति और सास की प्रिय बन जाती हैं। इनके गुण ससुराल वालों को बहुत आकर्षित करते हैं। इतना ही नहीं, इस अंक की लड़कियां अपनी सास की भी लाडली होती हैं। ये लड़कियां अपने जीवनसाथी के प्रति बहुत ईमानदार और परिवार के प्रति गहरी निष्ठा रखती हैं। इनके गुणों के कारण घर का माहौल खुशनुमा बना रहता है।
पति के लिए होती है भाग्यशाली
अंक 3 वाली लड़कियां स्वभाव से बहुत ही चतुर और प्रतिभाशाली होती हैं। ये लोग अपनी प्रतिभा के बल पर सफलता प्राप्त करते हैं। इस अंक का स्वामी गुरु है और इसके प्रभाव से इन्हें जीवन में अपार सुख और सौभाग्य प्राप्त होता है। इन लोगों को हर कदम पर भाग्य का साथ मिलता है। विवाह के बाद इनके पति को भी हर काम में सफलता मिलने लगती है। इस अंक की लड़कियां अपने स्वभाव से सभी का दिल जीत लेती हैं।
समाज में मिलता है बहुत सम्मान
अंक 3 वाली लड़कियां अपने पति से बहुत प्यार करती हैं और जीवन में हर कदम पर अपने पति का साथ देती हैं। हर मुश्किल घड़ी में इनके पति को इनका साथ मिलता है। इस मामले में भी इनके पति बहुत भाग्यशाली होते हैं। ये अपने पति को किसी चीज़ की कमी महसूस नहीं होने देतीं और उनका बहुत ख्याल रखती हैं। पति के साथ-साथ इस अंक की लड़कियां पूरे ससुराल वालों को खुश रखती हैं। ये अपने परिवार के सभी सदस्यों को साथ लेकर चलती हैं। समाज में इनका बहुत सम्मान होता है। वे अपने साथी के प्रति बहुत ईमानदार होते हैं।
Disclaimer: इस आलेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है। पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। इन खबर इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है।