Neha Singh Rathore Viral Video: ‘यूपी में का बा’ गाने को लेकर चर्चा में रहीं और भाजपा सरकार की आलोचक लोक गायिका नेहा सिंह राठौर को लेकर एक नया दावा किया जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि पुलिस के साथ उनकी झड़प हुई है। इस दावे को लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी शेयर किया जा रहा है।
वीडियो में क्या दिख रहा है?
वायरल वीडियो में दिख रहा है कि एक महिला पुलिसकर्मी पुलिस वाहन में एक युवती की पिटाई कर रही है। महिला पुलिसकर्मी और युवती के बीच विवाद होता दिख रहा है। इस दौरान महिला पुलिसकर्मी युवती की पिटाई करती दिख रही हैं। इस दौरान युवती के पेट में घूंसे भी मारे जा रहे हैं।
कुछ लोग इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दावा कर रहे हैं कि वीडियो में दिख रही युवती नेहा सिंह राठौर हैं। उनका कहना है कि पुलिस और नेहा सिंह राठौर के बीच झड़प हुई है।
दिल्ली में का बा 🤡
😂👏🏻👏🏻👏🏻 pic.twitter.com/OFy8yEbDi7— 𝓟𝓻𝓪𝓿𝓮𝓼𝓱 •𝓚𝓾𝓶𝓪𝓻 •𝓗𝓲𝓷𝓭𝓾 (@PraveshPin29169) August 13, 2025
नेहा सिंह राठौर ने पूरे मामले पर कही ये बात
आपको बता दें कि अब इस पूरे मामले पर नेहा सिंह राठौर की अपनी प्रतिक्रिया सामने आई है। नेहा सिंह राठौर ने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर स्पष्ट किया है कि उनकी पुलिस से कोई झड़प नहीं हुई है। ऐसे में उन्होंने यह भी स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया पर किए जा रहे दावे गलत यानी फर्जी हैं।
नेहा सिंह राठौर ने सोशल मीडिया पर ट्वीट किया, “मेरी पुलिस से कोई झड़प नहीं हुई है। मैं अपने घर में सुरक्षित हूँ। अफवाहें न फैलाएँ।”
मेरी पुलिस के साथ कोई झड़प नहीं हुई है.
मैं अपने घर में सुरक्षित हूँ.
अफ़वाह न फैलाएँ.
— Neha Singh Rathore (@nehafolksinger) August 14, 2025
बताया जा रहा है कि यह वीडियो कुत्ता प्रेमियों द्वारा किए गए प्रदर्शन के दौरान का है। बताया जा रहा है कि जिस लड़की से महिला पुलिसकर्मियों की झड़प हो रही है, वह भी कुत्ता प्रेमियों के प्रदर्शन में शामिल हुई थी। इसी दौरान उसका महिला पुलिसकर्मियों से विवाद हो गया, जिसका वीडियो अब सामने आया है।