Home > धर्म > Raksha Bandhan 2025: समय रहते राखी के साथ इन 5 चीजों का जरूर करें दान, खुशियों से भरी रहेगी आपकी झोली…बहन-भाई का रिश्ता होगा मजबूत!

Raksha Bandhan 2025: समय रहते राखी के साथ इन 5 चीजों का जरूर करें दान, खुशियों से भरी रहेगी आपकी झोली…बहन-भाई का रिश्ता होगा मजबूत!

Raksha Bandhan 2025: 9 अगस्त 2025 को आज पूरे देश में रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया जा रहा है। शनिवार के मौके पर आप आज कुछ खास चीजों का दान कर सकते हैं। जिससे आपकी हर मांगी मनोकामना पूरी हो जाएगी।

By: Preeti Rajput | Published: August 9, 2025 9:20:02 AM IST



Raksha Bandhan 2025: रक्षाबंधन भाई-बहन के अटूट रिश्ते का प्रतीक माना जाता है। यह पर्व सावन मास की पुर्णिमा को बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन हर बहन अपने प्यारे भाई की कलाई पर राखी बांधती हैं। साथ ही उसकी लंबी उम्र की भी कामना करती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि राखी बांधने के साथ-साथ इस दिन दान करना भी शुभ माना जाता है।

रक्षाबंधन के दिन आप कई चीजों का दान कर सकते हैं। इससे आपके रिश्ते में मजबूती के साथ-साथ घर में भी सुख शांति बनी रहती हैं। आप इस दिन इन 5 चीजों का दान कर सकते हैं।

इन 5 चीजों का करें दान

  • अनाज का दान-  रक्षाबंधन के दिन आप सात तरह के अनाज का दान कर सकते हैं। जैसे-  गेहूं, चना, चावल, मूंग, उड़द, मक्का और जौ। इस दिन इन चीजों का दान करना शुभ माना जाता है। इन्हें दान करने से आप पर लक्ष्मी जी की कृपा बनी रहती है।
  • कपड़े का दान- गरीब को साफ-सुथरे या नए कपड़े भी आप दान कर सकते हैं। इससे भाई-बहन के रिश्ते में मिठास बढ़ती है। साथ ही गरीबों की मदद भी हो जाती है। 

Raksha Bandhan Shubh Muhurat: रक्षा बंधन आज, भाई की कलाई पर प्यार बांधने से पहले यहाँ जाने क्या होगा शुभ मुहूर्त?

  • तांबा या पीतल के बर्तनों का दान- ब्राह्मण या जरूरतमंद को तांबा या पीतल के बर्तन का दान काफीी फलदायक माना जाता है। इससे सकारात्मक ऊर्जा लोगों और घर में बनी रहती है। 
  • मिश्री और शहद का दान-  मिश्री, देसी घी और शहद भी आप इस दिन दान कर सकते हैं। इससे बोलचाल की भाषा में मधुरता बनी रहती है। साथ ही पारिवारिक संबंध भी मजबूत होते हैं।
  • चप्पल या जूते का दान- चप्पल या जूते दान किसी गरीब को करना काफी अच्छा माना जाता है। इससे राहु और केतु दोष शांत हो जाते हैं। 

Raksha Bandhan Wishes: चंदन का टीका, रेशम का धागा …,कुछ इस अंदाज में अपने प्यारे भाई को कहें Happy Rakhi

Disclaimer: इस आलेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है। पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। इन खबर इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है।

Advertisement