अमेरिकी बोइंग कंपनी से किया था सौदा
आपको बता दें कि भारत ने नौसेना के लिए अमेरिकी बोइंग कंपनी से छह P-8I पोसाइडन विमान खरीदने का सौदा किया था। इन विमानों का इस्तेमाल समुद्र में निगरानी के लिए किया जाना था। लेकिन फिलहाल इस बेहद अहम सौदे को रोक दिया गया है। बता दें भारतीय नौसेना के पास पहले से ही ऐसे 12 विमान हैं। भारत ने 2009 में बोइंग से विमान खरीदे थे और अमेरिका से इन विमानों का पहला खरीदार बना था। उस समय भारतीय रुपये में इनकी कीमत लगभग 19 हज़ार करोड़ रुपये थी।
50% टैरिफ के बाद भारत के साथ ट्रेड डील को लेकर ट्रंप का बड़ा ऐलान, कही ऐसी बात सुन दंग रह गए भारतीय
रक्षा सौदे पर रोक
साल 2016 में भारत ने 8,500 करोड़ रुपये के लागत के 4 विमान खरीदे थे। भारत ने इन विमानों की प्रशंसा भी की थी। वहीं इसके बाद साल 2021 में 6 और विमान के खरीदने पर बात चल रही थी जिसे अमेरिका ने मंजूरी दे दी। वहीं 21,000 करोड़ रुपये की बड़ी लागत के कारण यह सौदा रोक दिया गया। वहीं 2025 में इस सौदे की लागत और ज्यादा होकर 31,500 करोड़ रुपये हो गई थी। इतनी बड़ी लागत के बाद भी भारत सरकार भी इन विमानों का फैसला किया था। लेकिन फिलहाल ये सौदास्थगित कर दिया गया है।
वहीं इस टैरिफ को लेतर भारतीय विदेश मंत्रालय ने अमेरिका और यूरोपीय संघ पर अतार्किक शुल्क लगाने का आरोप लगाया था। विदेश मंत्रालय ने कहा था कि यूरोपीय संघ भारत की तुलना में रूस के साथ ज़्यादा व्यापार करता है। अमेरिका भी मास्को के साथ व्यापार करता है। ऐसे में भारत पर शुल्क लगाना अनुचित है।