Home > उत्तर प्रदेश > Mathura News: 75 साल का सपना साकार, मथुरा में 2.4 किमी सड़क निर्माण शुरू; गांव में खुशी की लहर

Mathura News: 75 साल का सपना साकार, मथुरा में 2.4 किमी सड़क निर्माण शुरू; गांव में खुशी की लहर

Mathura News: मथुरा के जिले की गोवर्धन और छाता विधानसभा के बीच निर्माण के लिए कई किसान परिवारों ने अपनी भूमि तक दान कर दी. यहां 2.4 किलोमीटर लंबी सड़क लंबे समय से अधूरी थी.

By: Preeti Rajput | Published: April 19, 2026 3:34:32 PM IST



Mathura News: मथुरा के जिले की गोवर्धन और छाता विधानसभा क्षेत्रों के बीच स्थित नगला अनूप सिंह (भरनखुर्द) गांव को नगला रामनगर, नगला कासौटियों, नगला सपेरा होते हुए नगला पंजाबी राधाकुंड से जोड़ने वाली 2.4 किलोमीटर लंबी सड़क लंबे समय से अधूरी थी. यह सड़क आधी गोवर्धन तहसील और आधी छाता तहसील में पड़ती है, जिसके कारण दोनों क्षेत्रों के जनप्रतिनिधियों के बीच समन्वय के अभाव में आज़ादी के 75 वर्षों बाद भी इसका निर्माण नहीं हो पाया था.

किसान परिवारों ने की भूमि दान 

इस सड़क के निर्माण के लिए कई किसान परिवारों ने अपनी भूमि तक दान कर दी. ग्रामीणों ने समाजसेवी जे.पी. मास्टर साहब के नेतृत्व में लगातार प्रयास किए और प्रशासनिक अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों से संपर्क बनाए रखा. उनके अथक प्रयासों के परिणामस्वरूप अंततः सांसद निधि से इस सड़क के निर्माण को मंजूरी मिली.

सालों बाद सड़क का होगा निर्माण 

आज, 19 अप्रैल 2026 को पीडब्ल्यूडी अधिकारियों की उपस्थिति में जे.पी. मास्टर साहब द्वारा फीता काटकर इस सड़क का शुभारंभ किया गया. इस अवसर पर कई बुजुर्गों ने भावुक होकर कहा कि उनके पूर्वज भी वर्षों तक कीचड़ भरे रास्तों से गुजरते रहे और अब उन्हें विश्वास है कि वे अपने जीवनकाल में पक्की सड़क देख पाएंगे.

रात 8.30 बजे गूंजी पीएम मोदी की आवाज: संसद में ‘नारी शक्ति’ बिल गिरने पर हुए भावुक, बोले- ‘देश की माताओं-बहनों से मांगता हूं माफी’!

उद्घाटन समारोह में शामिल हुए कई अधिकारी 

उद्घाटन समारोह में आए सभी अतिथियों और अधिकारियों का साफा, पटका और फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया गया. इस मौके पर भाकियू (टिकैत) के तहसील अध्यक्ष गोवर्धन राजकुमार नैन, जिला उपाध्यक्ष मथुरा दयाराम चौधरी, श्यामवीर सिंह, योगेंद्र गीतम, जुगल, इंद्र, नरेंद्र, नीरज, हरिओम, विजय, अजय, रामनारायण कुंतल (जिला सचिव मथुरा), नगला पंजाबी के ग्राम अध्यक्ष जवाहर सिंह, कोऑपरेटिव बैंक डायरेक्टर इंदर सिंह, प्रधान देवी सिंह, श्यामवीर सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे.

Aurangabad Lineman Death: करंट से गई जान, बिजली विभाग पर फूटा गुस्सा; विद्युत कर्मी की मौत के बाद ग्रामिणों ने NH-19 किया जाम
Disclaimer: The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.

Advertisement