Home > देश > Chhattisgarh News: कुरूद शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, विरोध के आगे झुका प्रशासन; बीईओ सीके साहू की छुट्टी

Chhattisgarh News: कुरूद शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, विरोध के आगे झुका प्रशासन; बीईओ सीके साहू की छुट्टी

Kurud Education Department Update: कुरूद शिक्षा विभाग में बड़ा बदलाव किया गया है. शिक्षकों के विरोध के आगे आखिरकार प्रशासन को झुकना पड़ा है. बीईओ सीके साहू पद से हटाए गए हैं.

By: Preeti Rajput | Published: April 18, 2026 5:22:47 PM IST



Kurud Education Department Update: विकासखंड शिक्षा अधिकारी (BEO) कार्यालय कुरूद में पिछले लंबे समय से चल रहा विवाद आखिरकार खत्म हो गया है. शिक्षकों के भारी विरोध और आंदोलन की चेतावनी के बाद प्रशासन ने कड़ा कदम उठाते हुए प्रभारी बीईओ सीके साहू को उनके पद से हटा दिया है. उनकी जगह अब स्वामी आत्मानंद स्कूल कुकरेल के प्राचार्य राजेश कुमार बैंस को कुरूद का नया बीईओ नियुक्त किया गया है.

कुरूद शिक्षा विभाग में बड़ा बदलाव

शिक्षक संघों का आरोप था कि निवर्तमान बीईओ सीके साहू का व्यवहार तानाशाही पूर्ण था. उन पर आरोप थे कि शिक्षकों को छोटी-छोटी बातों पर नोटिस देकर मानसिक रूप से परेशान करते थे. निजी नोटिस को व्हाट्सएप ग्रुप में डालकर शिक्षकों को समाज में नीचा दिखाते थे. छुट्टी के नियमों को जानबूझकर कठिन बनाते थे और वाजिब कारणों पर भी छुट्टियां रद्द कर देते थे. 

शिक्षक संगठनों ने दिया था अल्टीमेटम

इन परेशानियों से तंग आकर शिक्षक संगठनों ने अल्टीमेटम दिया था कि यदि 20 अप्रैल तक बीईओ को नहीं हटाया गया, तो वे 21 अप्रैल को कार्यालय का घेराव करेंगे. इस मामले की गूंज विधायक अजय चंद्राकर और कलेक्टर तक भी पहुंची थी.

हटाए गए बीईओ सीके साहू

बीईओ को हटाकर जिला मुख्यालय धमतरी अटैच किए जाने के फैसले का शिक्षक संगठनों ने स्वागत किया है. छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन और सर्व शैक्षिक संघ के पदाधिकारियों ने इसे ‘शिक्षकों के आत्मसम्मान की जीत’ बताया है. शिक्षकों का कहना है कि वे केवल एक ऐसा माहौल चाहते थे जहाँ सम्मान के साथ काम किया जा सके.

Gauriganj school action: अमेठी में बिना मान्यता चल रहा था स्कूल, जांच के बाद बड़ा एक्शन, स्कूल बंद का थमाया नोटिस

नए बीईओ राजेश कुमार बैंस

अब विकासखंड के सभी शिक्षकों की नजरें नए बीईओ राजेश कुमार बैंस पर टिकी हैं. लोगों को उम्मीद है कि उनके आने से दफ्तर की कार्यप्रणाली में सुधार होगा और शिक्षकों व प्रशासन के बीच बिगड़े हुए संबंध फिर से बेहतर होंगे, जिससे क्षेत्र की शिक्षा व्यवस्था पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा.

Women’s Reservation Bill controversy: महिला आरक्षण बिल पर सियासत तेज, सपा विधायक ने भाजपा पर साधा निशाना; लगाए गंभीर आरोप

Disclaimer:  The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.

Advertisement